फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: महंगे टिकट लेकर दिलजीत के कॉन्सर्ट में घुसे थे मोबाइल चोर, पुलिस ने दो अंतरराज्यीय बदमाश दबोचे

Mon, 16 Nov 2026 04:33 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में मोबाइल चोरी करने पहुंचे अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपी महंगे गोल्ड और सिल्वर टिकट खरीदकर कार्यक्रम में शामिल हुए थे और भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चुराते थे।
विज्ञापन
हिरासत में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट में हजारों की भीड़ के बीच मोबाइल चोर गिरोह भी सक्रिय था। भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने के इरादे से गिरोह के सदस्य बाकायदा महंगे टिकट खरीदकर कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के चलते अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य पकड़ में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 6 मोबाइल बरामद किए हैं।

विज्ञापन


दरअसल 5 नवंबर को सी21 ग्राउंड पर आयोजित दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में सुरक्षा के मद्देनजर क्राइम ब्रांच और खजराना थाना पुलिस की टीमें तैनात थीं। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान नाजिम निवासी पुरानी दिल्ली और सुरेंद्र निवासी लखनऊ के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी अलग-अलग शहरों में होने वाले बड़े कॉन्सर्ट को निशाना बनाते थे। ये गोल्ड और सिल्वर क्लास के महंगे टिकट खरीदकर कार्यक्रम में शामिल होते और भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करते थे। वही प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने जयपुर और दिल्ली सहित अन्य शहरों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। 

आरोपियों के साथ 4 से 5 अन्य सदस्य भी सक्रिय बताए जा रहे हैं। पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश और अन्य चोरी के मोबाइल की बरामदगी में जुटी है। फिलहाल पता चला है कि दोनों आरोपी बाकायदा टिकट लेकर कार्यक्रम में पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों से काफी बारीकी से पूछताछ की जा रही है, वहीं इस शो में प्रारंभिक तौर पर 10 से 15 मोबाइल चोरी की वारदात सामने आई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें