इंदौर में आयोजित कांफ्रेंस में शामिल डॉक्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर में एंडोक्राइनॉलोजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें 300 से ज्यादा डेलीगेट्स ने हिस्सा लिया। इसमें एंडोक्राइनॉलोजी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाने की जरूरत पर चर्चा की गई।
बता दें कि मध्य एंडोक्राइन सोसाइटी द्वारा इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। इसमें एमडी फिजिशियन और एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉक्टर्स शामिल हुए। कॉन्फ्रेंस में 300 से अधिक डेलीगेट्स शामिल हुए। इस कॉन्फ्रेंस में सभी टॉपिक इस प्रकार के रखे गए कि एंडोक्राइनॉलोजी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाई जा सके। इसके अलावा, मरीजों के ट्रीटमेंट लैब टेस्ट और उनके रिजल्ट को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने पर भी फोकस किया गया।
डॉ. अभ्युदय वर्मा ने बताया कि मधुमेह और थायराइड जैसी बीमारी आज हर उम्र के लोगों को हो रही है। इसमें खानपान और गलत लाइफस्टाइल इस बीमारी को और बढ़ाने का काम कर रही है। ऐसे समय में सही एंडोक्राइनोलॉजिस्ट से इलाज और मार्गदर्शन के जरिए आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। इस अवसर पर पीजी डॉक्टर्स द्वारा केस भी प्रस्तुत किए गए। इंदौर से डॉ. मेघराज सिंह ने डायबिटीज (मधुमेह) व थायराइड से संबंधित रिसर्च पेपर तथा जन्मजात रोग व थायराइड से संबंधित ई-पोस्टर प्रस्तुत किए। जिन्हें वरिष्ठ चिकित्सकों ने काफी सराहा तथा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया।