फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में गार्ड की आंखों में मिर्ची झोंककर बंदूक लूट ली

Wed, 25 Jan 2023 01:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मायाखेड़ी क्षेत्र में मंगलवार रात को फूल सिंह गुर्जर नौकरी कर घर लौट रहा था। फूल सिंह गौरी नगर में रहता है। वह बायपास के अंडरपास से गुजर रहा था, तभी बाइक पर आए चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोका। एक बदमाश ने जेंब से मिर्च निकाली और फूल सिंह की आंखों में डाल दी।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक सवार बदमाशों ने बायपास पर एक सिक्योरिटी गार्ड की आंख में मिर्ची झोंककर बंदूक लूट ली। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने किसी वारदात को अंजाम देने के लिए बंदूक लूटी है। हुलिए के आधार पर पुलिस उनको तलाश रही है।

पुलिस के अनुसार बायपास पर मायाखेड़ी क्षेत्र में मंगलवार रात को फूल सिंह गुर्जर नौकरी कर घर लौट रहा था। फूल सिंह गौरी नगर में रहता है। वह बायपास के अंडरपास से गुजर रहा था, तभी बाइक पर आए चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोका। एक बदमाश ने जेंब से मिर्च निकाली और फूल सिंह की आंखों में डाल दी।

विज्ञापन


फूल सिंह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद बदमाशों ने डंडे से फूल सिंह को पिटना शुरू कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने बंदूक छिनी और भाग गए। लसुडिया पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास की दुकानों के कैमरे खंगाल रही है। अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है।

जनसुनवाई में जहर खाने वाले युवक की हालत ठीक

मंगलवार को जनसुनवाई में जहर खाने वाले नितिन नामक युवक की हालत अब ठीक है, लेकिन पुलिस ने अभी तक उसके बयान नहीं लिए। इस कारण यह पता नहीं चल सका कि उसने जहर क्यों खाया। जहर खाने के बाद कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारी  उसे एम्बुलैंस से एमवाय अस्पताल लेकर आए थे। फिलहाल उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें