फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Jihad: इंदौर में स्कूली छात्रा पर युवक बना रहा था धर्म परिवर्तन का दबाव, पुलिस ने दर्ज किया केस

Fri, 23 Dec 2022 06:51 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में लव जिहाद का नया मामला सामने आया है। यह पांच दिन छठा मामला सामने आया है। खजराना गणेश मंदिर में एक युवक छात्रा पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था। 
विज्ञापन
मंदिर मेें पकड़ा गया युवक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। खजराना पुलिस ने मंदिर में छात्रा से मिलने पहुंचे अल्पसंख्यक युवक को पकड़ा है। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


बजरंग दल के सदस्यों को सूचना मिली थी कि खजराना गणेश मंदिर में एक युवक एक किशोरी के साथ बैठा है। बजरंग दल संयोजक तन्नू शर्मा अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे। युवक से उसका नाम पूछा तो उसने गलत बताया। सख्ती से पूछताछ की तो असली नाम फैजान बताया। किशोरी के परिजनों को भी सूचना दी गई। चंदन नगर थाने में भी लव जिहाद के मामले की शिकायत दर्ज की है।

खजराना थाना पुलिस को किशोरी ने बताया कि फैजान पहले उसके साथ स्कूल में पढ़ता था। पिछले साल 14 फरवरी को फैजान ने प्रपोज किया था। इसके बाद से ही दोनों में दोस्ती हो गई। फैजान ने उसे सोने की चेन और लॉकेट भी दिया, लेकिन उसने फेल होने के बाद स्कूल छोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों का मिलना-जुलना बंद हो गया था। एक दिन इंस्टाग्राम पर फैजान का मैसेज आया और मिलने के लिए बुलाया। वह धर्म बदलकर शादी के लिए दबाव बना रहा था। फैजान ने छात्रा को मिलने के लिए खजराना मंदिर पर बुलाया था। यहां वह उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। कहता था कि नमाज पढ़ने की आदत डाल लो।
इंदौर में पांच दिन में लव जिहाद के छह केस बने हैं। शुक्रवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता सुबह लालबाग पैलेस गए थे। वहां भी ऐसा ही एक मामला था। लेकिन जैसे ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को देखा, युवक भाग निकला।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें