आईआईएम के 27 साल के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े पैकेज की घोषणा हुई है। इंदौर आईआईएम के 12 स्टूडेंट्स को 1.14 करोड़ रुपए सालाना का पैकेज मिला है। आईआईएम इंदौर के 2021-23 के एमबीए बैच का 100% प्लेसमेंट हुआ है। प्रतिकूल मैक्रोइकोनॉमिक स्थितियों में उत्पन्न हुई चुनौतियों के बावजूद, यह प्लेसमेंट ड्राइव अत्यंत सफल रही। इसमें 160 से अधिक रिक्रूटर्स ने दो साल के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (पीजीपी) और इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (आईपीएम) से 568 छात्रों को ऑफर दिए। आईआईएम इंदौर को लगातार प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में से एक के रूप में मान्यता दी गई है। संस्थान को तीन अंतर्राष्ट्रीय मान्यता एजेंसियों - एएमबीए, एएसीएसबी और एक्विस से ट्रिपल क्राउन मान्यता से सम्मानित किया गया है, जो कि केवल तीन भारतीय बी-स्कूलों द्वारा प्राप्त किया गया है। प्रबंधन और अनुसंधान में संस्थान ने ग्लोबल एमबीए श्रेणी के तहत एफटी रैंकिंग शीर्ष 100 में भी स्थान हासिल किया है।
दुनियाभर की शीर्ष कंपनियों में मिले पैकेज
कुल प्रस्तावों के 18% प्रस्ताव वित्त क्षेत्र से रहे। इनमें एंबिट कैपिटल, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ अमेरिका, बार्कलेज, ब्लैकरॉक, सिटी बैंक, क्रेडिट सुइस, डी.ई. शॉ, डेल्हीवरी, डॉयचे बैंक, डीआईएसवायएस, एडलवाइस अल्टरनेटिव एसेट एडवाइजर्स, गोल्डमैन सैक्स, एचडीएफसी बैंक, हाउलिहान लोके, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, आईसीआरआई, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, आईआईएफएल वेल्थ एंड एसेट मैनेजमेंट, इंडिगोएज, जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी, लिंकन इंटरनेशनल, नोमुरा, ओ3 कैपिटल, पिरामल अल्टरनेटिव्स, एसबीआई कैपिटल, स्टेकबोट कैपिटल, स्टैंडर्ड चार्टर्ड और टीवीएस कैपिटल फंड्स शामिल थे।
सेल्स और मार्केटिंग डोमेन में एबी इनबेव, एशियन पेंट्स, एटमबर्ग टेक्नोलॉजीज, बजाज ऑटो, केविनकेयर, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, एवरेस्ट इंडस्ट्रीज, हेलॉन, हीरो मोटोकॉर्प, एचयूएल, आईबीएम, इंफोसिस लिमिटेड, आईटीसी, जॉनसन एंड जॉनसन, एलएंडती टेक्नोलॉजी सर्विसेज, लोढ़ा ग्रुप, पेप्सिको, रेकिट, रिन्यू पावर, सैमसंग, टीएएफए, और तोलाराम शामिल हुए, जिन्होंने 18% बैच के लिए ऑफर पेश किए।
आईटी, एनालिटिक्स और उत्पाद प्रबंधन में वौइस, अमेरिकन एक्सप्रेस, अक्स्त्रिया, कैपजैमिनी क्रिसलिस, कारदेखो, कारवाले, कॉग्निजेंट, डोल्सेरा, एक्वितास स्मॉल फाइनेंस बैंक, एक्साइड इंडस्ट्रीज, ईएक्सएल, जीई, लेटेन्ट व्यू एनालिटिक्स, मेकमायट्रिप, मीडिया डॉट नेट, मेरिलिटीक्स, माइक्रोसॉफ्ट, न्यूज़एरा टेक, ओला, ओप्तुम, पब्लिसिस सपिएंत, क्यूबर्स्ट, रेटगेन, सैमसंग, सोसाइते जनराले, टाटा कम्युनिकेशन और वालमार्ट ने 16 प्रतिशत ऑफर दिए।
बैच के 19% को आरती इंडस्ट्रीज, अदानी ग्रुप, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, अफ्रीकन इंडस्ट्रीज ग्रुप, एल्केम लेबोरेटरीज, एएम/एनएस, बायोकॉन, बीरा 91, बीएलएस इंटरनेशनल जैसे प्रतिष्ठित नामों से जनरल मैनेजमेंट, एचआर, लीडरशिप और ऑपरेशंस में ऑफर मिले। साथ ही कैपजेमिनी ई.एल.आई.टी.ई., सिप्ला, कंट्री डिलाइट, क्रिसिल, डीसीएम श्रीराम, ईएक्सएल, फ्लिपकार्ट, जेनपैक्ट, हेक्सावेयर, हिताची पेमेंट सर्विसेज, एचएसबीसी टेक्नोलॉजी इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, इंडीजीन, जिंदल स्टील एंड पावर, जियो प्लेटफॉर्म्स, जेएसडब्ल्यू, कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड , महिंद्रा एंड महिंद्रा, मेनन और मेनन, एमफैसिस, नेशन विथ नमो, ऑफबिजनेस, फोनपे, पिरामल, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सेल्सफोर्स, सोभा रियल्टी, सिनजीन इंटरनेशनल, टाटा एआईए, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, ट्राइडेंट ग्रुप, टर्टलमिंट, वेदांता लिमिटेड, विलिस टावर्स वाटसन, विप्रो, डब्ल्यूएनएस, और ज़ानाडू रियल्टी लिमिटेड भी इनमें शामिल थे।
परामर्श, बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा (बीएफएसआई), और प्रौद्योगिकी, मीडिया और दूरसंचार (टीएमटी) क्षेत्रों में सबसे अधिक भागीदारी देखी गई, जो की कुल प्रस्तावों के तीन-चौथाई से अधिक रही। संस्थान को कांग्लोमरेट, कंस्ट्रक्शन एंड रियल एस्टेट, कंज्यूमर गुड्स, ई-कॉमर्स, हेल्थकेयर, लॉजिस्टिक्स एंड मैन्युफैक्चरिंग और यूटिलिटीज एंड रिन्यूएबल्स जैसे अन्य प्रमुख क्षेत्रों में प्रतिष्ठित फर्मों की मेजबानी करने का भी सौभाग्य मिला।
आईआईएम इंदौर अपने रिक्रूटर्स, फैकल्टी और प्लेसमेंट प्रतिनिधियों के योगदान को स्वीकारते हुए अपने सभी हितधारकों को उनके अमूल्य समर्थन के लिए आभार व्यक्त करता है जिसने विद्यार्थियों को सफल करियर बनाने और सफलता के मार्ग पर चलने में सक्षम बनाया।