फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पति ने ब्यूटी पार्लर जाने से रोका तो पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Sat, 29 Apr 2023 09:32 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पति ने जब पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पत्नी के द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम से पति भी हैरान है।
विज्ञापन
पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति ने अपनी पत्नी को ब्यूटी पार्लर जाने से मना कर दिया तो उसने नाराज होकर फांसी लगा ली। पति ने जब पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पत्नी के द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम से पति भी हैरान है। दोनों की शादी को 15 साल हो चुके थे। बलराम घर पर रहकर ही सिलाई का काम करता था। 
विज्ञापन


मामला  शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है। पति बलराम यादव ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नि रीना ब्यूटी पार्लर जाने के लिए उससे झगड़ा कर रही थी। जब उसने उसे पार्लर जाने से मना कर दिया तो उसने फांसी लगा ली। वहीं बलराम यादव के पड़ोसियों की मानें तो दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। दोनों की शादी को 15 साल हो चुके थे। 

झगड़े के बाद लगा ली फांसी
यादव ने बताया कि जब उसने पार्लर जाने से मना कर दिया तो रीना नाराज होकर कमरे में चली गई। उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो उसे शक हुआ, इसके बाद उसने झांककर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। रानी फांसी के फंदे पर लटकी नजर आई। उसने तुरंत दरवाजा तोड़कर रीना को फांसी के फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें