फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: ससुर से मिलकर गया दामाद, घर पहुंचते ही पत्नी की कर दी हत्या

Fri, 08 Sep 2023 08:21 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पत्नी देवर को समय पर उठने के लिए कहती थी, इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ। पति ने डंडों से पीट पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। 
 
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पति पत्नी का इस बात पर विवाद हुआ था कि पति का छोटा भाई रोज काम पर जाने में लेट हो जाता था और इसके लिए पत्नी उसे चिल्लाती थी। हत्या वाले दिन भी इसी बात पर पति पत्नी के बीच कहासुनी हुई। झगड़ा इतना बड़ गया कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी। चंदन नगर थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि यहां रहने वाली अमरीन (31) को उसके पति साबिर ने डंडों से बुरी तरह पीटा। साबिर उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गया। अमरीन के पिता रशीद उसे लेकर पहले जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से उन्हें एमवाय भेज दिया गया। यहां अमरीन की मौत हो गई। 
विज्ञापन


ससुर से मिलकर ही घर पहुंचा था
ससुर रशीद ने कहा कि साबिर उनके घर के पास ही रहता है। करीब सुबह साढ़े दस बजे के लगभग वह उनके यहां ही बैठा था। कुछ देर बाद वह घर में गया तो चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। इसके बाद वह घर पहुंचे तो साबिर उनकी बेटी की छाती पर बैठकर उसका गला दबाने गला। उसे छुड़वाया तो उसने डंडा उठा लिया और बुरी तरह से बेटी को पीटने लगा। वह बेसुध होने तक उसे मारता रहा। बाद में हम बेटी को जिला अस्पताल ले गए। यहां से एमवाय अस्पताल भेज दिया। साबिर नल फ़िटिंग का काम करता है। अमरीन और साबिर की एक बेटी भी है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है।

दोनों एक ही इलाके के रहने वाले
पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद पति के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाएगा। परिजन सलमान ने बताया कि अमरीन का विवाह साबिर से 15 वर्ष पहले विवाह हुआ था। दोनों एक ही इलाके के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें