फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Voting: सौ की उम्र पार कर चुके मतदाताओं ने किया मतदान, घर पर वोटिंग की सुविधा देख आश्चर्यचकित हुए

Sun, 05 May 2024 08:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में दूसरे दिन भी होम वोटिंग में जारी रहा उत्साहपूर्ण मतदान का सिलसिला, दिव्यांग मतदाता भी मतदान से नहीं रहे पीछे
 
विज्ञापन
वृद्ध दंपती हीरालाल पिता गेंदालाल (97) और गंगाबाई (92) ने कम्पेल में घर से ही वोट दिया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए इंदौर जिले में चार मई से शुरू हुई होम वोटिंग आज भी जारी रही। आज भी बड़ी संख्या में बुजुर्गों और दिव्यांगों ने घर बैठे ही मतदान सुविधा का लाभ लिया। अनेक ऐसे बुजुर्ग दम्पती रहे जिन्होंने एक साथ ही मतदान किया। दिव्यांग भी मतदान में पीछे नहीं रहे उन्होंने भी उत्साह से मतदान में हिस्सेदारी की।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशानुसार इंदौर जिले में भी 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांगों को घर से ही मतदान की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए मतदान दल घर-घर पहुंचकर उनसे मतदान करा रहे हैं। जिले में इसके लिए उत्साहपूर्ण वातावरण है। आज जिले के कम्पेल में वृद्ध दंपत्ति हीरालाल गेंदालाल आयु 97 वर्ष और उनकी पत्नी गंगाबाई हीरालाल 92 वर्ष द्वारा साथ-साथ मतदान किया गया। उन्हें बड़ा आश्चर्य हो रहा था कि अब इस तरह भी मतदान हो जाता है। इसी तरह सांवेर के ग्राम कुड़ाना के 97 वर्ष के छोगालाल और उनकी पत्नी सौरम बाई 86 वर्ष द्वारा घर पर ही मतदान की सुविधा का लाभ लेकर अपने मताधिकार का उपयोग किया गया।

सौ वर्ष से अधिक के मतदाताओं ने भी किया मतदान
जिले में आज सौ वर्ष से अधिक आयु के अनेक मतदाताओं ने मतदान में हिस्सेदारी की। इस आयु वर्ग के जिन मतदाताओं ने मतदान किया है उनमें चैन सिंह आयु 101 वर्ष, मुरारीलाल जी आयु 102 वर्ष, गौरीबाई आयु 100 वर्ष सहित अन्य शतायु मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन


दिव्यांग भी नहीं रहे मतदान में पीछे
जिले में दिव्यांगों ने भी मतदान में उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी निभाई। वे भी मतदान करने में पीछे नहीं रहे। जिले के ग्राम टोड़ी के दिव्यांग मतदाता दिनेश मेहरबान सिंह आयु 43 वर्ष  सहित अनेक दिव्यांग मतदाताओं द्वारा होम वोटिंग से मतदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें