फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: तीन गोवंश के शव मिलने पर हिन्दू संगठन का हंगामा, दो युवक हिरासत में

Thu, 12 Oct 2023 01:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

खजराना क्षेत्र के एमआर-9 मार्ग के खाली पड़े मैदान में गुरुवार सुबह तीन गोवंश के शव मिले। इसकी जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना है कि एक साथ तीन गोवंश की मौत का मामला संदिग्ध है। 
विज्ञापन
गोवंश के शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन गोवंश के शव इंदौर के खजराना क्षेत्र में मिले है। इससे नाराज हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। उन्होंने वर्ग विशेष के लोगो द्वारा गोवंश को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


तीन मिलने की सूचना के बाद पुलिस अफसर भी खजराना क्षेत्र में पहुंचे और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए वेटनरी अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। हिन्दू संगठन का कहना है कि क्षेत्र में अवैध रुप से बाड़े संचालित हो रहे है और वहां गोवंश को रखा जाता है। बाद में उन्हे मारकर बेच दिया जाता है।

खजराना क्षेत्र के एमआर-9 मार्ग के खाली पड़े मैदान में गुरुवार सुबह तीन गोवंश के शव मिले। इसकी जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना है कि एक साथ तीन गोवंश की मौत का मामला संदिग्ध है। उनकी मौत जहर खाने से हुई है।हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के ही तीन युवको पंर शंका जाहिर की। पुलिस ने एक वाहन में रखकर तीनों शवों को वेटरनरी अस्पताल पहुंचाया है।

पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में गोवंश का वध कर उनके अंग बेचने का कारोबार होता है, लेकिन पुलिस कभी यहां तलाशी अभियान नहीं चलाती है। बस्तियों में गोवंश के कत्लखाने संचालित हो रहे है,जबकि यह अपराध की श्रेणी में आता है।

उन्होंने गोवंश की हत्या के लिए जिम्मेदार युवकों पर रासुका लगाने और उनके मकानों को तोड़ने की मांग की। पुलिस अफसरों द्वारा समझाए जाने के बाद हिन्दू संगठन ने प्रदर्शन समाप्त किया और वे लौट गए। अब पुलिस गोवंश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें