फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर क्राइम: कारोबारी को धमकाने के लिए आठ राउंड फायरिंग, रोहित गोदारा गैंग का नाम आया सामने; जांच जारी

Thu, 19 Nov 2026 03:54 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में देर रात हेलमेट पहने बदमाश ने करीब आठ राउंड फायरिंग की। वारदात के पीछे रियल एस्टेट कारोबारी मनीष गोधा को धमकाने की आशंका है। मामले में रोहित गोदारा गैंग का नाम भी सामने आया है।

विज्ञापन
फायरिंग से दहशत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर शहर में बदमाशों के हौसले एक बार फिर पुलिस के लिए चुनौती बनते नजर आ रहे हैं। गांधी नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक अज्ञात बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। हेलमेट पहने बदमाश ने एक के बाद एक करीब आठ राउंड फायर किए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फायरिंग के पीछे गांधी नगर क्षेत्र के रियल एस्टेट कारोबारी मनीष गोधा को धमकाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी फैल गई।

बताया जा रहा है कि बदमाश पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंचा था। उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था। फायरिंग करने के बाद वह तेजी से मौके से फरार हो गया। इस घटना में रोहित गोदारा गैंग का नाम भी सामने आ रहा है। आशंका है कि कारोबारी पर दबाव बनाने और उन्हें डराने के उद्देश्य से वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


पढे़ं:  आग ताप रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत, दो की हालत गंभीर; मौके पर मची चीख-पुकार

हालांकि, इस मामले में रोहित गोदारा गैंग की संलिप्तता और फायरिंग के पीछे की वास्तविक वजह की पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलते ही गांधी नगर थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि फायरिंग करने वाले बदमाश की पहचान की जा सके। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बदमाश किस रास्ते से आया और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुआ।

पुलिस कारोबारी से जुड़े पहलुओं और संभावित धमकी के एंगल से भी जांच कर रही है। लगातार आठ राउंड फायरिंग की इस घटना ने शहर में कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस हमलावर की पहचान करने और वारदात में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें