फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heavy Rain In Indore: शनिवार को इंदौर में भारी बारिश की आशंका, कलेक्टर ने स्कूलों में घोषित की छुट्टी

Fri, 23 Aug 2024 10:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर कलेक्टर ने सभी नागरिकों से वर्षा को देखते हुए सतर्क रहने का आग्रह किया है। छुट्टी की घोषणा के बाद स्कूलों ने भी व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से पालकों को अवकाश की जानकारी दी।
विज्ञापन
इंदौर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण प्रशासन ने शनिवार को अवकाश घोषित किया है। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र और 12वीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी की सूचना शिक्षा विभाग ने संचालकों को भेज दी है। शुक्रवार को हुई तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव हो चुका है।

विज्ञापन




शनिवार को भी मौसम विभाग ने तेज बारिश की चेतावनी दी है। इसके मद्देनजर यह फैसला लिया गया। कलेक्टर आशीष सिंह ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए शनिवार 24 अगस्त को इंदौर जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों और शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने सभी नागरिकों से वर्षा को देखते हुए सतर्क रहने का आग्रह किया है। छुट्टी की घोषणा के बाद स्कूलों ने भी व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से पालकों को अवकाश की जानकारी दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें