फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: बस स्टेशन बनकर तैयार, स्टेशन तक बसों के पहुंचने की राह आसान, सत्रह निर्माण हटाए

Fri, 23 Aug 2024 08:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शुक्रवार सुबह नगर निगम के 100 से ज्यादा श्रमिक तीन जेसीबी लेकर नायता मुंडला की बस्ती में पहुंचे और निर्माणों को तोड़ना शुरू किया। रहवासियों ने पहले विरोध किया, लेेकिन अफसरों की सख्ती के कारण मुहिम नहीं रुक सकी और दो घंटे में निर्माण जमीदोंज हो गए।
 
विज्ञापन
बस्ती से अवैध निर्माण हटाए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25 करोड़ की लागत से इंदौर विकास प्राधिकरण ने नायता मुंडला में बस स्टेशन तैयार किया है,लेकिन बस आपरेटर वहां से बसों का संचालन करने के लिए तैयार नहीं है,क्योकि स्टेशन तक पहुंचने वाले मार्ग की बस्ती के कारण बसों को स्टेशन तक जाने में परेशानी होती।

 

नगर निगम ने शुक्रवार को बरसते पानी में सत्रह अवैध निर्माणों को हटाया। अफसरों ने पहले नोटिस दिए थे, लेकिन तय समय तक कब्जेधारी नहीं हटे। शुक्रवार सुबह नगर निगम के 100 से ज्यादा श्रमिक तीन जेसीबी लेकर नायता मुंडला की बस्ती में पहुंचे और निर्माणों को तोड़ना शुरू किया। रहवासियों ने पहले विरोध किया, लेेकिन अफसरों की सख्ती के कारण मुहिम नहीं रुक सकी और दो घंटे में निर्माण जमीदोंज हो गए।

 

बसों का संचालन होगा शुरू

प्रशासन नायता मुंडला स्टेशन से इंटरस्टेट बसों का संचालन करेगा। हाल ही में प्रशासन ने पांच टेवर्ल्स एजेंसियों के दफ्तर सील कर चेतावनी दी थी कि बसों का संचालन शहर से बाहर किया जाए।

विज्ञापन


इस स्टेशन से अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट की बसों का संचालन होगा। अगले साल एमआर-10 स्टेशन भी शुरू होगा। यात्री बसों को शहर से बाहर करने के पीछे प्रशासन की मंशा व्यस्त मार्गों से ट्रैफिक का दबाव कम करना है। शाम के समय बसें अलग-अलग पिकअप स्पाॅट पर रुकती है और यात्रियों को बैैठाती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें