पुलिस ने हार्ट अटैक के चलते मौत होने की संभावना जताई है। पार्टी में करीब 31 लोग शामिल थे। पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार के लोगों ने शव जयपुर ले जाने की बात कही है।
इंदौर में सीजीएसटी सुपरिटेंडेंट की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। वह समाज की एक पार्टी में शामिल होने गए थे। होटल के बाहर उन्हें घबराहट हुई और वे सीढ़ियों पर बैठ गए। सीढ़ियों से वे अचानक ही गिर गए। दोस्त उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में पत्नी और 7 व 3 साल की दो बेटियां हैं। परिवार के बाकी लोग जयपुर में रहते हैं। विजयनगर टीआई रविन्द्र गुर्जर ने बताया कि मनीष (40) पुत्र हरीश चंद्र मीणा की सयाजी होटल के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे इंदौर के सिलिकॉन सिटी राउ में रहते थे लेकिन वे मूल रूप से जयपुर के रहने वाले है। इंदौर में सीजीएसटी कार्यालय में सुपरिटेंडेंट के पद पर पदस्थ है।
विज्ञापन
समाज की पार्टी में गए थे, देर रात हुई घटना
मनीष मीणा समाज की गेट टू गेदर पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। पार्टी खत्म होने के बाद देर रात करीब एत बजे वह बाहर आए। इस दौरान घबराहट होने के चलते वह सीढ़ियों पर बैठ गए फिर बेसुध होकर वहीं गिर गए। उन्हें साथियों ने उठाया और नजदीक के अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हार्ट अटैक के चलते मौत होने की संभावना जताई है। पार्टी में करीब 31 लोग शामिल थे। पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार के लोगों ने शव जयपुर ले जाने की बात कही है। दोस्तों ने बताया कि मनीष पिछले दो साल से इंदौर में पोस्टेड थे।