फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में हनुमान भक्तों ने किया आदिपुरुष का विरोध, हाथों मेें तख्तियां लेकर लगाए नारे

Mon, 19 Jun 2023 02:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आदिपुरुष फिल्म के डायलाॅग लिखने वाले मनोज मुंतशिर ने भले ही विवादित संवादों को हटाने की घोषणा कर दी, लेकिन फिल्म का लगातार विरोध हो रहा है। इंदौर में हनुमान भक्तों ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। 
विज्ञापन
आदिपुरुष फिल्म का इंदौर में विरोध। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरी संवादों की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही फिल्म आदिपुरुष का इंदौर में भी विरोध शुरू हो गया है। हनुमान भक्तों ने फिल्म को संस्कृति से खिलवाड़ बताकर उस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लेकर निकले और नारेबाजी कर विरोध जताया। इसके बाद उन्होंने टोरी कॉर्नर चौराहे पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।

विज्ञापन

आदिपुरुष फिल्म के डायलॉग लिखने वाले मनोज मुंतशिर ने भले ही विवादित संवादों को हटाने की घोषणा कर दी, लेकिन फिल्म का लगातार विरोध हो रहा है। इंदौर में हनुमान भक्तों ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। टोरी कार्नर के वीर बालाजी संघ के बैनर तले पदाधिकारियों ने आदिपुरुष फिल्म का विरोध किया। उनके हाथों में तख्तियां थीं।
इन तख्तियों पर लिखा था-हिंदू संस्कृृति के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। अाराध्य देवों का अपमान नहीं सहेंगे। नारेबाजी कर विरोध जताने के बाद संघ के पदाधिकारियों ने चौराहे पर ही हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मनोरंजन के नाम पर हिंदू देवी-देवता का फिल्मों में अपमान नहीं होना चाहिए। जिस तरह के संवाद फिल्म में दिखाए गए हैं वे आपत्तिजनक हैं।
विज्ञापन

पाबंदी नहीं लगी तो फिल्म का प्रदर्शन रुकवाएंगे
सेंसरबोर्ड ने फिल्म पास कर गलत किया। प्रदेश सरकार को इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। यदि प्रतिबंध नहीं लगाया तो हनुमान भक्त मल्टीप्लेक्सों में जाकर फिल्म प्रदर्शन बंद कराएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें