यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सम्मानित हुए। इस दौरान मंच पर सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला, विधायक मालिनी गौड़, विधायक उषा ठाकुर, विधायक मधु वर्मा भी मौजूद रहे।
डेढ़ घंटा लेट आए मुख्यमंत्री
कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू हुआ और मुख्यमंत्री मोहन यादव का संबोधन 10:45 बजे था लेकिन मुख्यमंत्री महोदय यादव कार्यक्रम में 12:15 बजे लगभग डेढ़ घंटे के बाद पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने खाए भुट्टे
इंदौर में रामचंद्र नगर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अचानक अपना काफिला रुकवाया। वहां एक भुट्टे की दुकान पर भुट्टे खाए। भुट्टे का ठेला लगाने वाली बुजुर्ग महिला से चर्चा की, सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को बुलाकर महिला का पता नोट करने और सरकारी योजनाओं का लाभ देने दिलाने के निर्देश दिए।