फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: मालवा के युवा गायक गौतम काले प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ान युवा पुरस्कार से अलंकृत

Sat, 26 Nov 2022 10:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

युवा गायक गौतम काले को संगीत नाटक अकादमी ने प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ान युवा पुरस्कार (2019) से अलंकृत किया है। क्षेत्र के संगीतप्रेमियों में खुशी की लहर है। 
विज्ञापन
युवा गायक गौतम काले को प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ान युवा पुरस्कार (2019) से अलंकृत किया गया है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मालवा इलाके के लिए अच्छी खबर है। यशस्वी युवा गायक गौतम काले को संगीत नाटक अकादमी ने प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ान युवा पुरस्कार (2019) से अलंकृत किया है। गौतम को हिंदुस्तानी वोकल की फील्ड में ये पुरस्कार दिया जा रहा है। इस खबर से क्षेत्र के संगीतप्रेमियों में खुशी की लहर है। 
विज्ञापन


बता दें कि गौतम को संगीत का संस्कार अपने पूज्य पिता डॉ. किशोर काले, आचार्य विश्वनाथ रिंगे 'तनरंग', विदुषी कल्पना झोकरकर और मेवाती घराने के मूर्धन्य गायक पं. जसराज जी से मिला। गौतम बचपन में रिकॉर्ड होल्डर घुड़सवार रहे हैं। अथक रियाज़ और गुरुकृपा से उनकी संगीत यात्रा की लयकारी ने भी अब गति पकड़ ली है।

गौतम के साथ ही जॉयदीप मुखर्जी, शकीर खान, पलक्कड़ रामप्रसाद, एल. रामाकृष्णन, सतीश कृष्णमूर्ति, बीएस अरुण कुमार, सदानंद ज्योतिष बाबू को भी प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें