पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा खरगोन में हुए ये दंगे हमारे देश की संस्कृति के खिलाफ हैं। हमारी संस्कृति समाज को एकजुट करने की है लेकिन भाजपा इसे बांटने की कोशिश कर रही है।
रामनवमी जुलूस के दौरान खरगोन में हुई हिंसा को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि खरगोन में हुए ये दंगे हमारी संस्कृति के खिलाफ हैं। हमारी संस्कृति समाज को एकजुट करने की है लेकिन भाजपा इसे बांटने की कोशिश कर रही है। आगे कहा कि मैंने खरगोन के आईजी से बात की और उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि वह जिले में शांति बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
पू्र्व सीएम कमलनाथ आज शहर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल से उनके आवास पर मिलने पहुंचे थे। वहीं पूर्व सीएम से मिलने के लिए कांग्रेस के और भी कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता देवेंद्र यादव और उनके साथियों का कमलनाथ की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के एक जवान से विवाद हो गया. हालांकि जल्द ही स्थिति पर काबू पा लिया गया।