फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- दंगे हमारी संस्कृति के खिलाफ, भाजपा कर रही समाज को बांटने की कोशिश

Mon, 18 Apr 2022 03:08 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, इंदौर (मध्य प्रदेश)

सार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा खरगोन में हुए ये दंगे हमारे देश की संस्कृति के खिलाफ हैं। हमारी संस्कृति समाज को एकजुट करने की है लेकिन भाजपा इसे बांटने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनवमी जुलूस के दौरान खरगोन में हुई हिंसा को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि खरगोन में हुए ये दंगे हमारी संस्कृति के खिलाफ हैं। हमारी संस्कृति समाज को एकजुट करने की है लेकिन भाजपा इसे बांटने की कोशिश कर रही है। आगे कहा कि मैंने खरगोन के आईजी से बात की और उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि वह जिले में शांति बनाए रखेंगे। 

विज्ञापन


पू्र्व सीएम कमलनाथ आज शहर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल से उनके आवास पर मिलने पहुंचे थे। वहीं पूर्व सीएम से मिलने के लिए कांग्रेस के और भी कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता देवेंद्र यादव और उनके साथियों का कमलनाथ की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के एक जवान से विवाद हो गया. हालांकि जल्द ही स्थिति पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें