फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में नंदबाग सड़क बनेगी 100 फीट चौड़ी, बाधक बने पचास मकान तोड़े

Mon, 18 Nov 2024 12:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 टिगरिया बादशाह से खड़े गणपति मंदिर तक नगर निगम 100 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण कर रहा है। यहां सड़क निर्माण में बाधक बने घरों को सुबह आठ बजे सात पोकलेन और दस जेसीबी की मदद से तोड़ने की मुहिम शुरू की गई।
विज्ञापन
इंदौर में सड़क चौड़ीकरण में बाधक बने घरों को तोड़ा गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में नंदबाग इलाके में नगर निगम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एक साथ पचास से ज्यादा मकान तोड़े गए। सुबह-सुबह हुई कार्रवाई से लोग भी भौंचक रह गए।
विज्ञापन


बता दें कि टिगरिया बादशाह से खड़े गणपति मंदिर तक नगर निगम 100 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण कर रहा है। सुबह आठ बजे सात पोकलेन और दस जेसीबी की मदद से मकान तोड़ने की मुहिम शुरू की गई। कुछ रहवासियों से स्वेच्छा से भी मकान तोड़ने लगे थे, लेकिन उनके चेहरे पर उदासी थी, क्योंकि वर्षों से वे इन मकानों में रह रहे थे। कुछ लोगों के पूरे मकान सड़क की चौड़ाई की जद में आ रहे थे। ज्यादातर कच्चे मकान बने थे, जो जल्दी टूट गए, लेकिन पक्के निर्माणों को तोड़ने में ज्यादा समय लगा। 

कॉरिडोर से जुड़ेगी सड़क
नंदबाग सड़क मध्य क्षेत्र को सीधे सुपर कॉरिडोर से जोड़ती है। आगे जाकर यह सड़क एमआर- 5 से जुड़ जाती है। इस सड़क की मास्टर प्लान में चौड़ाई 100 फीट है, लेकिन कहीं यह 60 फीट चौड़ी थी, तो कहीं 80 फीट की जगह सड़क के लिए मिल रही थी। बाधक निर्माणों को तोड़ने के लिए दस दिन पहले निगम ने लोगों को नोटिस दिए थे और स्वेच्छा से बाधक हिस्से हटाने के लिए कहा था, लेकिन तय मियाद तक लोगों ने निर्माण नहीं तोड़े थे। इस मार्ग पर 800 फ्लैटों की मल्टी भी प्राधिकरण ने बनाई थी, लेकिन कनेक्टिविटी बेहतर नहीं होने के कारण फ्लैट ज्यादा नहीं बिक पाए। यह सड़क सुपर कॉरिडोर से जुड़ेगी। 
विज्ञापन


एमआर-5 अटकी
दूसरी तरफ छोटा बांगड़दा रोड कही जाने वाली एमआर-5 सड़क के काम को गति नहीं मिल पा रही है। यहां भी कई अतिक्रमण बाधक बने हुए हैं। सुपर कॉरिडोर से छोटा बांगड़दा गांव तक सड़क लगभग बन चुकी है। इस एक किलोमीटर की सड़क के आसपास कई टाउनशिप भी कट गई है। उसके आगे इंदौर वायर फैक्टरी तक काम होना है। ये रास्ता शहर के एयरपोर्ट रोड के ट्रैफिक को काफी हद तक कम कर सकता है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें