फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: 90 हजार रुपए के नकली नोट मिले, होली के बाजार में खपाने के लिए छापे थे

Sat, 23 Mar 2024 03:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

खरगोन में नकली नोट बनाने वाले को पकड़ा तो उसने इंदौर में 90 हजार रुपए के नकली नोट पहुंचाने की जानकारी दी। 
विज्ञापन
Indore - फोटो : Indore
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में 90 हजार के नकली नोट बरामद हुए हैं। क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार रात नकली नोट चलाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा। जानकारी मिलने पर क्राइम ब्रांच ने राजेन्द्र नगर इलाके में दबिश देकर कार्रवाई की। होली के त्योहार को देखते हुए आरोपियों द्वारा शहर में नकली नोट की सप्लाई की जा रही थी। 

 

क्राइम ब्रांच को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि थाना राजेंद्र नगर के प्रतीक सेतु पर कुछ अज्ञात लोग नकली नोट की डिलीवरी करने वाले हैं। इस पर कार्यवाही के दौरान वहां चार संदिग्ध व्यक्ति मिले, जिनको हिरासत में लेकर पूछताछ करते उन्होंने अपना नाम 1. सिद्दिक मोहम्मद पिता नूर मोहम्मद शेख निवासी कासम कॉलोनी सनावद थाने के पीछे सनावद खरगोन 2. शाहरुख ऊर्फ शेरा पिता जाहिद खान निवासी अंबेडकर गली इस्लामपुरा सनावद खरगोन 3. सिराज पिता राशिद मंसूरी निवासी पंधना खंडवा 4. दिलीप सिंह पिता नहर सिंह पटेल निवासी पीपालगोन कसरावद खरगोन निवासी बताया। इनके पास से 500-500 के नकली नोट मिले।

विज्ञापन


आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में इंदौर के ही अन्य व्यक्तियों से नकली नोट छपवाकर सप्लाई करना स्वीकार किया है। आरोपियों द्वारा अन्य लोग जिनके द्वारा नकली नोट छापे गए हैं व जिन्हें नकली नोट की अभी तक सप्लाई की गई है। इसके संबंध में कई नाम के खुलासे किए, जिसमें जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। आरोपियों से 500-500 के कुल 180 नकली नोट मिले हैं जिनकी कीमत 90 हजार रुपए मूल्य है। इन्हें बरामद कर थाना राजेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 283/24 धारा 489 बी भादवि का पंजीबद्ध कर अग्रिम विवेचना की जा रही है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें