फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: कृषि काॅलेज से बायपास तक बनेगा एलिवेटेड रोड, स्कीम-140 ब्रिज के उपर से गुजरेगा

Thu, 13 Jul 2023 08:45 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि भविष्य में जब जिला कोर्ट का संचालन होने लगेगा तो स्कीम-140 के मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाएगा। अभी से चौराहों पर यातायात बाधित होनेे लगा है, इसलिए एलिवेटेड रोड की प्लानिंग की जा रही है।
विज्ञापन
कृषि काॅलेज से कनाडि़या बायपास तक एलिवेेटेड रोड बनेगा। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरटीएस पर 8 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड काॅरिडोर तो नहीं बन सका। अब इंदौर विकास प्राधिकरण व्हाईट चर्च रोड पर एलिवेटेड रोड की प्लानिंग कर रहा है। आईडीए बोर्ड बैैठक में इसके फिजिबिलिटी सर्वे की मंजूरी दी गई। यह एलिवेटेड रोड फोरलेन होगा और कृषि काॅलेज से कनाडि़या बायपास तक बनेगा। पिपल्यााहाना चौराहे पर बने ब्रिज के उपर से यह एलिवेटेड रोड जाएगा। इंदौर उज्जैन रोड पर बनने वाले डबलडेकर ब्रिज के निर्माण की मंजूरी भी दी गई है। एक अरब से ज्यादा राशि में दोनो ब्रिजों का निर्माण होगा।

आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि भविष्य में जब जिला कोर्ट का संचालन होने लगेगा तो स्कीम-140 के मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाएगा। अभी से चौराहों पर यातायात बाधित होनेे लगा है, इसलिए एलिवेटेड रोड की प्लानिंग की जा रही है।

विज्ञापन


इसके अलावा दो रेलवे क्रासिंग पर भी ब्रिज बनाने की योजना है। गुरुवार को हुई बोर्ड बैैठक मेें कई निर्णय लिए गए। आईडीए महिलाअेां को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तीन उद्यमिता केंद्र बनाएगा। इसके अलावा एमवाय अस्पताल में मरीज के परिजनों के लिए आवास का निर्माण किया जाएगा। पहले चरण मेें इस प्रोजेक्ट पर पांच करोड़ रुपये गैैर योजनामद मेें खर्च किए जाएंगे।

छह स्कीमों को हटाने का फैसला

इंदौर विकास प्राधिकरण ने वर्षों पुरानी स्कीमों को हटाने का फैसला लिया है। इससे 20 से ज्यादा काॅलोनियों के वैध होने का रास्ता साफ होगा। स्कीम-126,127,161 के अलावा अन्य दो स्कीम शामिल है। इन स्कीमों मेें आईडीए ने वर्षों से कोई विकास कार्य नहीं किए।

इन स्कीमों के हटने से सृष्टि पैलेस, श्रीनाथ विहार, रोशन बाग, कमल केशर नगर,न्यू सुंदर नगर, कैलाश बाग, न्यू कावेरी नगर, आशा पैलेस, सुविधि पैलेस, लेक पैलेस, पंचवटी नगर, साहू नगर, देंवेद्र नगर और नेमा नगर को नगर निगम वैैध कर सकेगा। इन स्कीमों को हटाने का फैसला बोर्ड ने लेकर प्रस्ताव सरकार के पास भेजा है। आईडीए विधानसभा चुनाव से पहले कुछ स्कीमों मेें छोटे प्लाॅटों को बेचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें