फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: देश में पहली बार ड्रोन से डाले बीज, दुर्गम क्षेत्रों में तकनीक से लाएंगे हरियाली

Wed, 17 Jul 2024 08:17 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर को हरित बनाने के लिए अनूठी पहल, पीपल के बीज डाले गए, तकनीक का कृषि में इस्तेमाल समझाया
 
विज्ञापन
ड्रोन से बीजरोपण करते सांसद - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर को हरित बनाने के लिए सांसद शंकर लालवानी अब ड्रोन की मदद ले रहे हैं। सांसद लालवानी ने विभिन्न क्षेत्रों में पीपल के बीजों का रोपण किया है। इंदौर के ड्रोन बनाने वाले स्टार्टअप पाइज़र्व टेक्नोलॉजी द्वारा अनोखा ड्रोन तैयार किया है।
विज्ञापन


इंदौर के स्टार्टअप का नवाचार
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत इंदौर ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। साथ ही कई इलाके ऐसे होते हैं जहां पर प्रत्यक्ष रूप से पेड़ लगाना संभव नहीं होता इसलिए इंदौर के स्टार्टअप के बारे में जब मुझे जानकारी मिली तो हमने पीपल के बीजों का रोपण ऐसी जगह पर किया जहां पेड़ लगाना मुश्किल काम है। 

बारिश का मौसम सबसे उपयुक्त
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि बारिश का मौसम बीजरोपण के लिए सबसे अनुकूल होता है। पीपल सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाला वृक्ष माना गया है इसलिए पीपल लगाने की कोशिश की गई है। सांसद लालवानी ने बताया कि ड्रोन से बीज लगाने की तकनीक के माध्यम से इंदौर के आसपास कई क्षेत्रों को हरा-भरा किया जा सकता है और कृषि के क्षेत्र में भी इसकी अथाह संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


भारत में पहली बार हुआ यह प्रयोग
पाइजर्व टेक्नोलॉजी के सीटीओ अभिषेक मिश्रा ने बताया की ड्रोन से सीधे बीजरोपण करने का प्रयोग भारत में पहली बार हुआ है। इससे पहले सीड बॉल गिराने के प्रयोग हुए हैं। साथ ही ये पूरी तरह से मेड इन इंडिया ड्रोन है और हमने उसे बीजारोपण के लिए अपग्रेड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें