फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: मध्य हिस्से में मेट्रो प्रोजेक्ट का ड्रोन सर्वे पूरा, नाथ मंदिर रोड से अंडरग्राउंड होगी मेट्रो ट्रेन

Tue, 20 Jun 2023 08:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नाथ मंदिर रोड से अंडग्राउंड होकर मेट्रो ट्रेन हाईकोर्ट उद्यान के नीचे से रीगल चौराहे तक पहुंचेगी। यहां मेट्रो का पहला अंडरग्राउंंड स्टेशन होगा। मेट्रो के अ निर्माण के लिए अफसरों ने अनुमति के लिए हाईकोर्ट के प्रशासनिक अफसरों से चर्चा की है। 
विज्ञापन
हाईकोर्ट परिसर में भी होगा मे्ट्रो का काम। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के मध्य हिस्से में मेट्रो ट्रेन का रुट तय हो चुका है  और अब सर्वे का काम चल रहा है। एमजी रोड से एयरपोर्ट तक मेट्रो के लिए ड्रोन सर्वे पूरा चुका है। इसमें पूरा रुट तय हो चुका है। सुपर काॅरिडोर से एमजी रोड के नाथ मंदिर रोड तक मेट्रो एलिवेटेड रहेेगी। इसके बाद मेट्रो के लिए अंडरग्राउंड ट्रेक बनेंगे। मेट्रो के ट्रायल रन के बाद यह सितंबर माह तक शुरू होगा, जो दो साल तक चलेगा। मेट्रो के लिए साठ फीठ गहराई में सुरंग बनना शुरु होगी।

रीगल चौराहा होगा पहला अंडरग्राउंड मेेट्रो स्टेशन

नाथ मंदिर रोड से अंडग्राउंड होकर मेट्रो ट्रेन हाईकोर्ट उद्यान के नीचे से रीगल चौराहे तक पहुंचेगी। यहां मेट्रो का पहला अंडरग्राउंंड स्टेशन होगा। मेट्रो के अंडरग्राउंड निर्माण के लिए मेट्रो प्रोजेक्ट के अफसरों ने अनुमति के लिए हाईकोर्ट के प्रशासनिक अफसरों से चर्चा की है।

विज्ञापन


मेट्रो के काम की अनुमति जबलपुर हाईकोर्ट से मिलेगी। मेट्रो प्रोजेक्ट के अफसरों के अनुसार रीगल के बाद दूसरा स्टेशन राजवाड़ा के पास बनेगा। यहां से मेट्रो बड़ा गपपति होते हुए एयरपोर्ट पहुंचेगी। एयरपोर्ट से भी मेट्रो की सीधी कनेक्टिविटी अंडरग्राउंड स्टेशन के माध्यम से रहेगी।

सितंबर तक एमआर-9 चौराहे तक होगा काम

मेट्रो का निर्माण फिलहाल गांधीनगर से रेडिसन चौराहे के बीच हो रहा है। अगस्त माह तक मेट्रो के ट्रायल रन का लक्ष्य सरकार ने रखा है। गांधी नगर डिपो मेें पटरी बिछाने का काम भी पूरा हो चुका है।   सितंबर तक निर्माण एजेंसी एमआर-9 चौराहे तक मेट्रो रुट का काम पूरा कर लेगी। इसके लिए रात में भी काम हो रहा है। अगस्त माह के पहले सप्ताह में शहर में मेट्रो ट्रेन के कोच आना शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें