फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Crime: साले की शादी में कानपुर गए डॉक्टर के बेटे पर शादी में हमला, इलाज के दौरान इंदौर में मौत

Wed, 19 Apr 2023 02:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शादी मेें शामिल होने के लिए कानपुर गए इंदौर निवासी युवक की हत्या हो गई। नाचने की बात पर हुआ विवाद हत्या की वजह बना। मारपीट के दौरान सिर पर आई गंभीर चोट के बाद उन्हें इंदौर लाकर अस्पताल में भर्ती किया गया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने साले की शादी में कानपुर गए इंदौर के डाक्टर के बेटे पर  तीन युवकों ने जानलेवा हमला किया।  उपचार के लिए युवक को इंदौर लाए और मौत हो गई। घटना १६ अप्रैल के कानपुर के गोविंद नगर क्षेत्र के गोपाला गेस्ट हाउस की है। यहां रात को मनोज कुमार का शादी समारोह चल रहा था। जिसमें इंदौर निवासी मनोज के जीजा दीपक पिता राजाबाबू भी शामिल हुए थे।

डीजे पर नाचने की बात पर दीपक का कानपुर निवासी विवेक,गोलू और आशीष मिश्रा से विवाद हो गया। इस दौरान तीनों आरोपियों ने दीपक को बुरी तरह से पीटा। बाद में बीच बचाव कर परिवार के लोगों ने दीपक को बचाया। मारपीट के दौरान दीपक के सिर पर भी गंभीर चोट आई थी।

विज्ञापन


पहले उनका उपचार कानपुर के अस्पताल में चला फिर उन्हें इंदौर लाया गया और अरविंदो अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दीपक के पिता पेश से डाक्टर है। दो साल पहले दीपक का कानपुर में विवाह हुआ था। उनकी पत्नी गर्भवती है। कानपुर पुलिस ने इस मामले में पहले मारपीट का केस दर्ज किया था। अब हत्या का केस आरोपियों के खिलाफ दर्ज होगा।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें