फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर की दिव्या नागपाल चाइल्ड राइट्स में सदस्य मनोनीत

Tue, 07 Mar 2023 06:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अमर उजाला से बातचीत में बताया बच्चों के हेल्थ इंडेक्स को सुधारना होगी पहली प्राथमिकता
 
विज्ञापन
दिव्या नागपाल - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की डॉक्टर दिव्या नागपाल गुप्ता को केंद्र सरकार ने नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (एनसीपीसीआर) का सदस्य नियुक्त किया है। दिव्या ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि एक डॉक्टर होने के नाते मेरा ध्यान देश के बच्चों के हेल्थ इंडेक्स को सुधारने पर होगा। आज ही दिल्ली में मैंने पद संभाला है और अभी मुझे कई नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी। मेरे अनुभव और योग्यता के अनुसार कमीशन भी मुझे काम देगा। हमारा मुख्य काम 18 साल तक के बच्चों के जीवन को बेहतर बनाना होगा। इसके लिए हम कई स्तर पर काम करेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा से जुड़ी हैं दिव्या
दिव्या भाजपा से जुड़ी हैं और डेली कॉलेज में बोर्ड के चुनाव भी लड़ चुकी हैं। इस बार वे नगर निगम चुनाव में चुनाव संचालन समिति में भी शामिल थीं। इसके अलावा वे सामाजिक रूप से भी बेहद सक्रिय रहती हैं। 

ज्वाला के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर काम किया
दिव्या ने ज्वाला संगठन के नाम से महिला सशक्तिकरण पर काम शुरू किया। इस ग्रुप में बड़ी संख्या में युवतियां और महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इनकी संस्था कई रिकॉर्ड भी बना चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें