फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: लव मैैरिज के दस दिन बाद मांगा तलाक, बिछड़ने के गम मेें युवक ने पहले वीडियो बनाया और दे दी जान

Wed, 31 May 2023 05:42 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

23 वर्षीय युवक राहुल पिता रवि चांदेकर निवासी मारुति नगर का मुबंई में रहने वाली युवती श्वेता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती उसकी दूर की रिश्तेदार ही थी। राहुल उसे बचपन से पसंद करता था। 16 मई को युवती इंदौर आई तो दोनों ने शहर से भाग कर शादी कर ली।
विज्ञापन
ब्रेक-अप
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवार वालों की मर्जी के बगैर भाग कर की गई शादी ज्यादा दिन नहीं टिकी और इंदौर में एक युवक को जान गंवानी पड़ी। जिस युवती से उसने शादी की थी, उसने प्रेम विवाह के दस दिन बाद ही तलाक के लिए कोर्ट में आवेदन दे दिया और परिवार वालों के दबाब मेें बाणगंगा थाने में युवक के खिलाफ शिकायत कर दी। युवक यह तनाव सहन नहीं कर पाया। उसने आत्महत्या कर ली।

बाणगंगा पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय युवक राहुल पिता रवि चांदेकर निवासी मारुति नगर का मुबंई में रहने वाली युवती श्वेता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती उसकी दूर की रिश्तेदार ही थी। राहुल युवती को बचपन से पसंद करता था।

विज्ञापन


16 मई को युवती इंदौर आई तो दोनों ने शहर से भाग कर शादी कर ली और 18 मई को लौटकर परिवारवालों को इसकी सूचना दी। लड़की के परिवार से भी लोग इंदौर पहुंचे और दोनो को समझाया कि यह शादी गलत है। युवती को उसके परिजन अपने साथ ले गए और काफी समझाया। परिवारवालों की बात मानकर युवती ने 28 मई को कोर्ट में तलाक के लिए आवेदन लगा दिया और बाणगंगा थाने में केस भी दर्ज करा दिया। युवती का यह रवैया राहुल बर्दाश्त नहीं कर पाया।

वीडियो बनाया और लगा ली फांसी
राहुल युवती के छोड़कर जाने से काफी दुखी था और उसने 28 मई को ही आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन मां ने बचा लिया। मंगलवार को परिवार के लोग शादी में गए थे। राहुल ने वीडियो बनाया। उसमे कहा कि मैं उसके बगैर नहीं रह सकता, लेकिन उसने धोखा दे दिया। राहुल ने वीडियो छोटे भाई और अन्य रिश्तेदारों को भेजा और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राहुल एक दुकान पर बुक बाइंडिंग का काम करता था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें