फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सबसे ज्यादा कमाई वाले राजस्व विभाग की इमारत से ही गिर रहा मलबा

Mon, 21 Aug 2023 07:00 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पिछले 15 दिन से कई अधिकारी और कर्मचारियों ने अपने कक्ष में बैठना ही बंद कर दिया है। दीवारों से पानी टपक रहा है और सीलन की वजह से हर जगह नमी है। 
 
विज्ञापन
छतों से इस तरह गिर रहा प्लास्टर। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश आते ही कई सरकारी विभागों के कर्मचारी और अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई है। पहले से ही सीलन और नमी में बैठे ये कर्मचारी और अधिकारी अब अपने दफ्तरों के प्लास्टर गिरने से परेशान हैं। कुछ इसी तरह का मामला नगर निगम के राजस्व विभाग का है। निगम की जर्जर इमारत के कारण अब अधिकारी-कर्मचारी परेशान होने लगे हैं। दो दिन पहले भी कार्यालय में कई जगह प्लास्टर गिरने से कर्मचारी बाल-बाल बच गए थे। पूर्व में भी पानी टपकने के कारण कई महत्वपूर्ण फाइलें खराब हो चुकी हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों से शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई निराकरण नहीं हुआ। इस इमारत में उद्यान विभाग के साथ-साथ मार्केट विभाग का भी दफ्तर है। कई कक्ष बदतर हालत में हैं, जहां कर्मचारियों ने बैठना ही बंद कर दिया है। यह सिलसिला पिछले कई दिनों से चल रहा है। राजस्व विभाग के कई दफ्तरों में खस्ताहाल हो रही छतों से पानी टपकने पर कर्मचारी सबसे पहले फाइलों का अंबार लेकर दूसरी ओर रखने चले जाते हैं, ताकि फाइलें खराब न हों। इमारत वर्षों पुरानी है, जहां 15 से ज्यादा अलग-अलग कार्यालयों के साथ-साथ मार्केट विभाग के अफसरों के बैठने के कार्यालय भी हैं, वहीं नगर निगम ने पहले इस बिल्डिंग की मरम्मत के लिए योजना तैयार की थी, लेकिन मामला फाइलों में ही उलझकर रह गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें