फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी सम्मेलन में रहेगी कल्चरल गली, जहां मेहमान देख सकेंगे बाग, माहेश्वरी प्रिंट

Fri, 30 Dec 2022 10:03 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

प्रवासी सम्मेलन में प्रदेश की संस्कृति की झलक भी नजर आएगी। इसके लिए एक कल्चरल गली बनाई जा रही है। जहां प्रदेश में बनने वाले कुटिर उत्पाद, खिलौने, चित्र कला आदि का प्रदर्शन होगा। यहां कलाकर मेहमानों के सामने उसे बनाएंगे।
विज्ञापन
सम्मेलन मेें बाग प्रिंट का देखने को मिलेगा। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवासी सम्मेलन में आने वाले मेहमानों को एक कल्चरल गली भी देखने को मिलेगी। जिसमें बाग प्रिंट,माहेश्वरी प्रिंट की साड़ियां बनाने से लेकर उन पर कलर ब्लॉक लगाने का काम भी कारीगर करेंगे। बनती हुई साड़ियों पर मेहमान यदि खुद भी ब्लॉक लगाना चाहे तो उन्हें कारीगर मौका देंगे। इस गली में मिट्टी के बर्तन,पेंटिंग,लकड़ी से बनने वाले खिलौने व अन्य उत्पादों को भी रखा जाएगा। इस गली को भी आयोजन स्थल के आस पास ही बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दिया नाम बदलने का सुझाव 

पिछले दिनों प्रवासी सम्मेलन की तैयारियां देखने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर आए थे। तब उन्हें प्रेजेंटेशन के दौरान कल्चरल गली के बारे में बताया गया था। मुख्यमंत्री ने गली की बजाए कुछ और नाम रखने को कहा था। अधिकारी अब नया नाम सोच रहे हैं। निगमायुक्त प्रतिभा पाल के अनुसार यहां प्रदेश की संस्कृति से जुड़ी कलाएं, वस्तुअेां को प्रदर्शन होगा। यह मेहमानों को काफी पसंद आ सकता है।


कलाकार भी देंगे अपनी प्रस्तुति

 आठ से दस जनवरी तक होने वाले प्रवासी सम्मेलन के दौरान लालबाग,गांधी हॉल,राजवाड़ा, सर्राफा और कृष्णपुरा छत्री पर सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। कलाकार यहां लाइव प्रस्तुति देंगे और मेहमान उन्हें बैठकर इत्मीनान से सुन भी सकेंगे। ऐसा प्रयोग महाकाल लोक के लोकार्पण के समय भी किया गया था और उसे काफी सराहा गया था। शहर के ऐतिहासिक स्थलों पर नगर निगम सुबह और शाम हेरिटेज वॉक भी कराएगा। इन स्थलों को 35 करोड़ खर्च कर नगर निगम ने संवारा है। वहाँ आकर्षक लाइटिंग भी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें