फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: सिरफिरे गार्ड ने गर्भवती महिला और व्हीलचेयर पर बैठे लकवाग्रस्त युवक को भी गोलियां मारी

Fri, 18 Aug 2023 09:27 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 इस वारदात में राहुल की मौत हो गई है। उनकी पत्नी ज्योति को पांच माह का गर्भ है। वह भी घर के बाहर खड़ी थी। सिरफिरे गार्ड की गोली ज्योति की आंख में लगी। उसकी आंख गोली से फूट गई। वह भी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
सिरफिरे ने लकवाग्रस्त युवक को भी गोलिया मारी। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की कृष्ण बाग बस्ती में कुत्तों के लड़ने के विवाद में एक सिरफिरे गार्ड ने सामने रहने वाले दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। गार्ड के सिर पर खून सवार था। उसने अपनी बंदूक से व्हीलचेयर पर बैठे लकवा ग्रस्त युवक और एक गर्भवती महिला को भी गोली मारकर घायल कर दिया। दो हत्याएं करने के बावजूद आरोपी राजपाल को अपने किए पर पछतावा नहीं था। वह हाथ में बंदूक लिए बोल रहा था कि-पुलिस भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती है, मेरा बेटा मिलेट्री में है।

मेरे लकवाग्रस्त पति को भी गोली मारी

आरोपी गार्ड के घर के सामने रहने वाली पल्लवी बोरवे ने बताया कि राजपाल कुत्ते ने अपने पालतू कुत्ते को गली में खुला छोड़ दिया था। उसके कुत्ते ने गली के एक सफेद कुत्ते को दबोच लिया था। उसे छुड़ाने के लिए प्रमोद नामक युवक ने राजपाल के पालतू कुत्ते को पत्थर मारा। इससे राजपाल नाराज हो गया और उसने पहले प्रमोद की पीठ पर बाल्टी मारी।

विज्ञापन


दोनो का विवाद सुलझाने के लिए विमल और राहुल भी आए। इस बीच राजपाल अपने घर में गया और गैलरी में बंदूक लेकर खड़ा हो गया और फायरिंग शुरू कर दी। यह देख सब बचने के लिए इधर-उधर भागे। मेरे पति ललित को पांच साल पहले लकवा हो गया। वे घर के बाहर व्हील चेयर पर बैठे थे। उनके शरीर पर भी गोली के तीन छर्रे लगे है।

मृतक की गर्भवती पत्नी की आंख फोड़ दी

इस वारदात में राहुल की मौत हो गई है। उनकी पत्नी ज्योति को पांच माह का गर्भ है। वह भी घर के बाहर खड़ी थी। सिरफिरे गार्ड की गोली ज्योति की आंख में लगी। उसकी आंख गोली से फूट गई। वह भी अस्पताल में भर्ती है। मृतक राहुल और विमल जीजा साले है। विमल को दो बेटियां है। दो हत्या के बाद आरोपी का परिवार घर से फरार है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें