फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में कोरोना के मरीज मिले, अस्पतालों में लगी लंबी लाइन, डेंगू भी खतरनाक हुआ

Tue, 06 Aug 2024 10:15 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मौसम में बदलाव आते ही लोग बीमार होने लगे हैं। पिछले एक सप्ताह के भीतर शहर के अस्पतालों में लंबी लाइनें लग गई हैं। 
 
विज्ञापन
इंदौर के अस्पतालों में लंबी लाइन लगी हुई है। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में कोरोना के दो नए मरीज पाए गए हैं। इनमें से एक 60 वर्षीय महिला है। दूसरा मामला 44 वर्षीय व्यक्ति का है।दोनों की हालत सामान्य है। दरअसल इन्हें सर्दी, खांसी और सांस लेने में परेशानी थी। इस पर जांच कराई तो पॉजिटिव पाए गए। महिला ने इंदौर के ही एक प्राइवेट लैब से जांच कराई थी। मंगलवार को जांच रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाई गई। वह वैशाली नगर की रहने वाली है। वह होम आइसोलेट है और हालत ठीक है।
विज्ञापन


दूसरा मामला 44 वर्षीय व्यक्ति का है। वह खण्डवा रोड का रहने वाला है। दो दिन पहले उसने एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दिखाया था। यहां हॉस्पिटल की लैब में उसकी जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह अभी एडमिट है और स्थिति ठीक है। एक अन्य नीमच के व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव की सूचना है लेकिन वह इंदौर में नहीं है। सीएमएचओ डॉ. बीएस सेतिया के मुताबिक उन्हें कोरोना के किसी मरीज की जानकारी नहीं है।

48 घंटे में डेंगू के 18 मरीज मिले
इंदौर में 48 घंटों में डेंगू के 18 मरीज मिले हैं। इनमें 8 मरीज सोमवार को और 10 मरीज मंगलवार को मिले हैं। इनका घर पर ही इलाज चल रहा है। इस बीच एक महिला स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाई गई। उसे सरकारी एमआरटीबी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। उसकी हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें