फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मालकिन पर भडक़ गया ऊंट, मुंह में दबाकर पटका, अस्पताल में भर्ती

Sun, 05 Mar 2023 11:14 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर शहर में राजस्थान तरफ से बड़ी संख्या में ऊंट और  भेड़ चराने वाले आते हैं। इन्हीं के एक दल के साथ यह घटना हुई।
 
विज्ञापन
मालकिन पर भडक़ गया ऊंट - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में राजस्थानी तरफ से बड़ी संख्या में लोग ऊंट और भेड़ चराने आते हैं। यहां पर वे लंबे समय तक रहते हैं और यहां पर उन्हें भेड़ के ऊन और अन्य उत्पादों के अच्छे दाम भी मिल जाते हैं। ये लोग इंदौर के आसपास के इलाकों में अस्थाई घर बनाकर रहते हैं और अपना काम करते हैं। हाल ही में इसी तरह के एक दल के साथ एक घटना हो गई। 
विज्ञापन


इनके दल में शामिल एक ऊंट अपनी ही मालकिन पर गुस्सा हो गया। गुस्से में उसने मालकिन को मुंह में उठाकर इतनी जोर से पटका कि वह घायल हो गई। घायल का नाम रेखा है जो राजस्थान में ही रहती है। रेखा और उसके साथी चरवाहों का दल इन दिनों शहर के मालवा मिल क्षेत्र में रुका हुआ है। यहीं पर रेखा जब ऊंट को आगे ले जाने के लिए रस्सी से खींच रही थी तो वह भडक़ गया। रेखा को उसके साथी चरवाहों ने शहर के एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें