फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: फर्जी अधिकारी बनकर पुलिस और कलेक्टर को लगाया फोन, होटल में खाना खाने गया तो खुला मामला

Sat, 09 Sep 2023 03:53 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पुलिस ने एक शख्स को पकड़ा है जो पुलिस और कलेक्टर को फर्जी अधिकारी बनकर फोन लगा रहा था। वह एक होटल पर कार्रवाई करने के लिए दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर पुलिस ने एक शख्स को पकड़ा है जो पुलिस और कलेक्टर को फर्जी अधिकारी बनकर फोन लगा रहा था। वह एक होटल पर कार्रवाई करने के लिए दबाव बना रहा था। यहां पर खाना खाते समय उसका झगड़ा हो गया था। होटल में नियम है कि एक थाली में एक व्यक्ति भरपेट भोजन करेगा लेकिन वह तीन दोस्तों के साथ भोजन कर रहा था। संचालक ने मना किया तो झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


टीआई रविंद्र गुर्जर ने बताया कि आरोपी बूंदनी सीहोर के जेत गांव के रहने वाले आरोपी ललित चौहान पिता पवन चौहान ने एक होटल में खाना खाने के बाद सीधे इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी को फोन लगाकर कहा कि मैं सीएम हाउस से बोल रहा हूं। इस होटल को जल्दी सील कर दो। कलेक्टर ने जब नंबर वेरीफाई किया तो तुरंत मामला समझ आ गया। इसके बाद क्राइम ब्रांच और विजय नगर पुलिस ने कर्णावत भोजनालय पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

खाने की बात पर हुआ विवाद
आरोपी ने बताया कि होटल संचालक द्वारा एक थाली में एक ही व्यक्ति को खाना खिलाना का नियम है लेकिन वहां हम तीन लोग एक साथ एक ही थाली में खाना खा रहे थे। जिसके कारण होटल संचालक से हमारा विवाद हो गया। इसके बाद हमने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन लगाया और वहां से कलेक्टर का नंबर लिया। जिसके बाद होटल पर कार्रवाई करने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें