फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Burning Bus: इंदौर बस स्टैंड पर आग का गोला बनी बस, वीडियो बना रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा

Tue, 21 Nov 2023 12:10 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर भेजी गई। आग पर काबू पाने के लिए एक टैंक पानी डाला गया।
विज्ञापन
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में मंगलवार सुबह एक बस आग लगने से पूरी तरह से जल गई। हादसा नवलखा बस स्टैंड पर हुआ। फायर ब्रिगेड की टीम को जैसे ही सूचना मिली उसने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने पर कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे थे जिस वजह से हादसे का डर बन गया था लेकिन तुरंत भीड़ को हटाया गया और हालात संभाले गए। जब बस में आग लगी तब वह पूरी तरह से खाली थी। 
विज्ञापन


एक टैंक पानी लगा
पुलिस के मुताबिक जिस बस में आग लगी है वह पाटीदार ट्रैवल्स की है लेकिन फिलहाल धारीवाल ट्रेवल्स पर अटैच है। फायर ब्रिगेड के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि पाटीदार ट्रेवल्स की बस में आग लगी है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर भेजी गई। आग पर काबू पाने के लिए एक टैंक पानी डाला गया।

वेल्डिंग कराने जा रहा था ड्राइवर
बस इंदौर से अहमदाबाद के बीच चलती है। मंगलवार सुबह ड्राइवर बस में वेल्डिंग कराने पहुंचा था। वह दुकान की तरफ जा ही रहा था। अचानक इंजन की तरफ से धुआं निकलने लगा। इसी बीच बस में आग फैल गई। ड्राइवर बस रोककर बाहर की तरफ कूद गया। फायर ब्रिगेड के मुताबिक संभवत इंजन में खराबी के चलते आग की लगने की घटना हुई है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे आग दूसरी जगह फैल नहीं पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें