फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में चलती बाइक पर सिगड़ी जलाकर ताप रहे थे, अब पुलिस 'तपाएगी हाथ'

Sat, 21 Jan 2023 10:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

गौरीनगर में रहने वाले युवक अपने दोस्तों के साथ घुमने निकला था।वह विजय क्षेत्र की सड़कों पर घूूम रहा था। कुछ अनोखा करने के चक्कर में उसने सिंगड़ी में कोयले भर कर जलाया और  सिंगड़ी को बाइक के कैरियर से बांध लिया
विज्ञापन
बाइक पर सिगड़ी बांध कर हाथ तापता युवक - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के विभिन्न शहरों में बाइक पर रोमांस की खबरें तो आ चुकी हैं, लेकिन अब इंदौर से चौंकाने वाली खबर आई है। शहर में एक युवक को चलती बाइक पर सिगड़ी जलाकर हाथ सेंकना महंगा पड़ गया। ट्रैफिक पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है। पुलिस अब सेंकने वाले युवक को तलाश रही है, ताकि पुलिसिया अंदाज में 'हाथ तपाए' जा सकें। 

विज्ञापन


इंदौर के गौरीनगर में रहने वाला युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। वह विजय क्षेत्र की सड़कों पर घूूम रहा था। कुछ अनोखा करने के चक्कर में उसने सिगड़ी में कोयले भर कर जलाए और उसे बाइक के कैरियर से बांध लिया। एक साथी उल्टा मुंह कर के बैठ गया और हाथ सेंकते हुए वीडियो बना रहा था। बाइक पर बांधी गई सिगड़ी की लपटें न बुझे, इसलिए युवक गत्ते के टुकड़े से हवा भी करता नजर आ रहा था।

महंगा पड़ गया स्टंट
ठंड से बचने का युवक का यह स्टंट भरा उपाय युवक को महंगा पड़ा गया। पुलिस अब दोनों युवकों की ठंड उड़ाने वाली है। दरअसल, बाइक सवार युवक ने जैसे ही यह वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड किया। जैसे ही इसकी जानकारी ट्रैफिक पुलिस को मिली तो अफसरों ने बाइक नंबर के आधार पर बाइक मालिक की जानकारी निकाली। पता गौरीनगर का मिला। इसके बाद वहां जाकर पुलिस ने बाइक जब्त कर ली। 
विज्ञापन


दोनों युवक रफूचक्कर, केस दर्ज
लेकिन बाइक पर हाथ सेंकने वाला युवक और उसका साथी शहर से रफूचक्कर हो गए, इसलिए पुलिस दोनों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। डीसीपी महेशचंद जैन ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ विजय नगर थाने में प्रकरण कराया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें