राहुल गांधी ने जैन संत के भी आशीर्वाद लिए।
- फोटो : अमर उजाला
जैन संत का किया अभिवादन
राहुल ने उज्जैन के निनौरा गांव में लंच ब्रेक किया। इस दौरान महावीर तपोभूमि पहुंचे। ग्रामीणों ने जमकर उत्साह के साथ राहुल का स्वागत किया। गांव में राहुल ने श्री महावीर तपोभूमि में भगवान महावीर के दर्शन किए। वहां विराजमान आचार्य श्री प्रज्ञासागर जी महाराज के दर्शन करने भी पहुंचे। राहुल गांधी ने आचार्य श्री का अभिवादन किया। महाराजश्री ने माला पहना कर गांधी को आशीर्वाद दिया।
नकुल नाथ भी शामिल हुए
राहुल स्थानीय कार्यकर्ताओं और लोगों से भी मिल रहे हैं। एक नेता ने यात्रा के स्वागत के लिए उज्जैन के बैंड का इंतजाम भी करवाया था। राहुल ने कॉलेज जा रहे दो छात्रों को बुलवाया और उनके साथ तस्वीर ली। यात्रा में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ भी यात्रा में शामिल हुए। दिग्वियज सिंह राहुल के साथ नजर नहीं आए। राहुल एक होटल में टी-ब्रेक के लिए भी रुके।
यात्रा का 82वां दिन
मंगलवार को यात्रा का 82 वां दिन रहा। अभी तक छह राज्यों और 35 जिलों का सफर भारत जोड़ो यात्रा सफर तय कर चुकी है। राहुल सहित अन्य यात्री दो हजार से अधिक किलोमीटर की यात्रा कर चुके है। मध्यप्रदेश में यात्रा बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर जिले के बाद उज्जैन जिले में जा चुकी है। यात्रा मध्यप्रदेश में छह जिलों में जानी है और 380 किमी की दूरी तय करेगी।