फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Weather Update :अरब सागर का सिस्टम मालवा निमाड़ में सक्रिय, हो सकती है बारिश

Sat, 23 Sep 2023 09:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बीते दो दिन से शहर में मौसम फिर बदल गया। बादलों ने डेरा डाल रखा है और सूरज भी कभी कभी दर्शन दे रहा है, हालांकि शहरवासी उमस से परेशान है। दिन के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
इंदौर मेें बादल छाने लगे। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले सप्ताह बारिश ने 61 सालों का रिकार्ड तोड़ा और फिर धूप निकल आई, लेकिन अब मालवा निमाड़ में फिर अरब सागर का सिस्टम सक्रिय हो गया है और अगले दो-तीन दिनों तक शहर में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। अरब सागर में बना निम्न दबाव का क्षेत्र 23 सितंबर से फिर मालवा निमाड़ में पानी बरसाने की तैयारी में है। 23 से 26 सितंबर तक मौसम विभाग ने बारिश की भविष्यवाणी की है, हालांकि निम्न दबाव का क्षेत्र होने की वजह से बारिश तेज नहीं होगी।

 

बीते दो दिन से शहर में मौसम फिर बदल गया। बादलों ने डेरा डाल रखा है और सूरज भी कभी कभी दर्शन दे रहा है, हालांकि शहरवासी उमस से परेशान है। दिन के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हुई है। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था।

विज्ञापन


मौसम में यह बदलाव अरब सागर में सक्रिय हुए दूसरे सिस्टम के कारण है। मौसम विभाग का कहना है कि रिमझिम बारिश और बूंदाबांदी इस दौरान हो सकती है। वैसे इंदौर में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। अब तक 40 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इंदौर में 35 से 40 इंच होती है। अगस्त माह में सिर्फ तीन इंच बारिश हुई थी, इस वजह से किसानों को फसलों की चिंता सताने लगी थी, लेकिन सितंबर माह में हुई बारिश ने पूरे प्रदेश को तरबतर कर दिया। दो तीन दिन फिर बारिश का दौर जारी रहने के बाद बााारिश का मौसम विदा हो जाएगा।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें