फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023:जातिगत समीकरण के चक्कर में रुकी इंदौर तीन और महू सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा

Tue, 17 Oct 2023 07:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

तीन नंबर सीट पर 20 सालों से जोशी परिवार को कांग्रेस टिकट दे रही है। दिग्विजय सिंह ने पिछले चुनाव में महेश जोशी को इस बात के लिए राजी कर लिया था कि इस बार अश्विन जोशी को टिकट दिया जा रहा है और अगले चुनाव में पिंटू जोशी को उम्मीदवार बनाएंगे। 
विज्ञापन
महू और तीन नंबर सीट जातिगत समीकरणों में उलझी - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने पहली सूची में इंदौर जिले की छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए है। पहली सूची में महू और तीन नंबर सीट पर भी उम्मीदवार घोषित हो जाते है, लेकिन यहां जातिगत समीकरणों के कारण मामला अटक गया। कांग्रेस एक नंबर विधानसभा क्षेत्र से संजय शुक्ला को टिकट दे चुकी है। वे ब्राम्हण समाज से आते है।

इसके अलावा तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र के दावेदार पिंटू जोशी और अश्विन जोशी भी ब्राम्हण समाज से आते है। वही महू से दावेदारी कर रहे रामकिशोर शुक्ला भी ब्राम्हण समाज से है। वे भाजपा छोड़कर कांग्रेस इसी शर्त पर आए है कि उन्हें टिकट मिल सके। अब कांग्रेस यदि दोनो विधानसभा क्षेत्रों से ब्राम्हण समाज के दावेदारों को टिकट दे देती तो दूसरे समाजों को साधना मुश्किल होगा, इसलिए अब नए सिरे से दोनो सीटों पर मंथन हो रहा है।

जैन और वैैश्य समाज के दावेदार भी बना रहे दबाव

तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र में 20 सालों से जोशी परिवार को ही कांग्रेस टिकट देती आ रही है। दिग्विजय सिंह ने पिछले चुनाव में वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश जोशी को इस बात के लिए राजी कर लिया था कि इस बार अश्विन जोशी को टिकट दिया जा रहा है और अगले चुनाव में पिंटू जोशी को उम्मीदवार बनाएंगे। इस वादे पर पिंटू सालभर से क्षेत्र में सक्रिय है। अब अरविंद बागड़ी ने दावेदारी जताकर खेल बिगाड़ दिया।

विज्ञापन


अभी तक हुए टिकटों में कांग्रेस ने जिले में एक भी वैश्य समाज के नेता को उम्मीदवार नहीं बनाया है। बागड़ी की तरफ से समाज भी कांग्रेस संगठन पर दबाव बना रहा है। उधर पांच नंबर विधानसभा सीट से सत्यनारायण पटेल का नाम लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन उस सीट पर वैश्य समाज के स्वप्निल कोठारी भी दावेदारी कर रहे है,इसलिए इस सीट पर भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं हो पाई।

महू से दरबार या शुक्ला में एक को मिल सकता है टिकट

महू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की तरफ से अंतर सिंह दरबार फिर दावेदारी कर रहे है,हालांकि वे लगतार तीन चुनाव हार चुके है, इसलिए उनका दावा इस बार कमजोर पड़ रहा है। इस क्षेत्र से रामकिशोर शुक्ला भी टिकट की दौड़ में बने है। दोनों दावेदारों में से किसी एक को कांग्रेस टिकट दे सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें