इंदौर के स्टार्टअप स्वाहा को अमरनाथ यात्रा 2023 में वेस्ट मैनेजमेंट का प्रोजेक्ट मिला है। जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने इस पूरे प्रोजेक्ट को समझा और उसकी जमकर तारीफ की। इस मौके पर कमिश्नर सेक्रेटरी रूरल डेवलपमेंट और पंचायती राज मनदीप कौर ने सभी को बताया कि किस तरह अमरनाथ यात्रा पूर्णता सस्टेनेबल और जीरो लैंडफिल बनाई जा रही है। उन्होंने आईआईटी इंदौर के स्टार्टअप स्वाहा के कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि इस स्टार्टअप ने वेस्ट मैनेजमेंट तथा सस्टेनेबिलिटी के नवाचारों को इस यात्रा में लागू किया है जिससे यह यात्रा पूर्णत: जीरो लैंडफिल बन गई है।
राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में डायरेक्टर रूरल सेनिटेशन चरणदीप सिंह ने बताया कि स्वाहा द्वारा इस वर्ष अमरनाथ यात्रा में संपूर्ण वेस्ट मैनेजमेंट को मॉनिटर करने के लिए एक एमआईएस पोर्टल और साथ ही यात्रियों को कचरा रिपोर्टिंग करने के लिए एक मोबाइल ऐप भी डवलप किया गया है। इस आईटी इनीशिएटिव्स में इस यात्रा को पूर्णता हाईटेक और सस्टेनेबल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि यह एक अनोखा और सस्टेनेबल मॉडल जम्मू-कश्मीर में विकसित हुआ है जो भारत के सभी तीर्थ स्थलों और बड़ी तीर्थ यात्रा तथा धार्मिक आयोजनों के लिए एक मॉडल/नजीर बनेगा। यह मॉडल जल्द ही जम्मू कश्मीर की सभी धार्मिक आयोजनों और यात्राओं में लागू किया जाएगा। उन्होंने इन सभी प्रयासों की दिल खोलकर तारीफ की।
विज्ञापन
2 of 3
प्रजेंटेशन को देखते एलजी व अन्य अधिकारी।
- फोटो : प्रजेंटेशन को देखते एलजी व अन्य अधिकारी।
सोलर थर्मल कुकर और बायोगैस से चल रहा अनोखा लंगर
स्वाहा द्वारा स्थापित सस्टेनेबल लंगर इस वर्ष के लिए एक अनोखा नवाचार है। इसमें एनएनआरई विभाग द्वारा प्रमाणित सस्टेनेबल टेक्नालाजी जैसे कि सोलर थर्मल कुकर, बायोगैस और बायोमास को उपयोग में लाकर एक सस्टेनेबल लंगर बालटाल बेस कैंप चलाया जा रहा है। इसमें रोजाना 12 सौ लोगों का भोजन बनाकर परोसा जा रहा है। इस लंगर का उद्देश्य भविष्य में अमरनाथ यात्रा को लंगरों से होने वाले प्रदूषण से मुक्त करना है।
2300 से अधिक टॉयलेट्स में 24 घंटे स्वच्छता
डायरेक्टर रूरल सेनिटेशन चरणदीप सिंह ने बताया किस तरह से इस वर्ष संपूर्ण यात्रा मार्ग पर 13 कैंप लगाए गए हैं। इनकी मदद से यहां पर संपूर्ण वेस्ट मैनेजमेंट किया जाएगा साथ ही 3900 से अधिक कर्मचारी तथा 2300 से अधिक टॉयलेट्स संपूर्ण यात्रा मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए हैं। सभी टॉयलेट्स सफाई व्यवस्था 24 घंटे चालू रहेगी।
इंदौर के समीर शर्मा और उनकी टीम ने जीरो वेस्ट मैनेजमेंट की जानकारी दी।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
यात्रा एंथन और लोगो भी लांच किया
इससे पहले अमरनाथ यात्रा 2023 का लोगो, यात्रा एंथम और तीर्थ यात्रियों को जागरूक करने के लिए आईईसी मैटेरियल कार का लांच राजभवन में एक गरिमामय समारोह में किया गया। इस मौके पर चीफ सेक्रेटरी मनदीप भंडारी, कमिश्नर सेक्रेटरी रूरल डेवलपमेंट और पंचायती राज जम्मू कश्मीर मनदीप कौर, डायरेक्टर रूरल सेनिटेशन चरणदीप सिंह, डायरेक्टर पंचायती राज मोहम्मद खालिद, अमरनाथ श्राइन बोर्ड के एसीईओ राहुल सिंह और आईआईटी इंदौर के स्टार्टअप स्वाहा के सीईओ समीर शर्मा और सीओओ रोहित अग्रवाल भी मौजूद थे। एलजी सिन्हा ने इस अवसर पर स्वाहा द्वारा डवलप अमरनाथ यात्रा की वेबसाइट, एप तथा एमआईएस पोर्टल को लांच किया। जन जागरण के लिए स्वाहा ने मस्कोट्स भी लांच किए जिसे एलजी ने बहुत सराहा।