फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: 45 साल की महिला से इंस्टाग्राम में दोस्ती कर 75 लाख के गहने ठगे,राज खुला तो पति के पैरे तले खिसकी जमीन

Wed, 07 Sep 2022 11:53 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एक हाईप्रोफाइल महिला से 75 लाख के गहनों की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और  अपने पिता की बीमारी का बहाना बनाकर उसे ठग लिया।
विज्ञापन
हाईप्रोफाइल महिला से 75 लाख के गहने ठगे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एक महिला से दोस्ती के बाद 75 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने 45 वर्षीय हाईप्रोफाइल महिला से सोशल मीडिया पर दोस्ती की और अपने पिता की बीमारी का बहाना बताकर उससे 75 लाख रुपये कीमत के डेढ़ किलो सोने के जेवरात हड़प लिए। हाल ही में इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने करीब छह महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राहुल पुत्र सुरेशचंद्र संघवी (32) उज्जैन का रहने वाला है। उसे गेम्बलिंग का शौक है, जिसमें उसने गहने उड़ा दिए, वहीं गोल्ड का कुछ हिस्सा बेच दिया।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
पुलिस के मुताबिक महिला आरोपी राहुल से पहली बार अक्टूबर 2019 में गरबा पंडाल में मिली थी। पहली मुलाकात के एक महीने बाद आरोपी ने उससे इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और मैसेज में उसका व्हाट्सएप नंबर मांग लिया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। 2020 में लॉकडाउन के दौरान आरोपी ने महिला से अपने पिता की तबीयत खराब होने की बात कही और हार्ट प्राब्लम के इलाज के लिए उसे झांसे में लेकर उससे डेढ़ किलो सोना, करीब एक किलो के चांदी और एक लाख नकदी हड़प ली। उसने महिला को कुछ समय बाद ज्वेलरी लौटाने की बात कही और बदले में करीब 40 लाख रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन

खुलासा हुआ तो पैरों तले खिसकी जमीन
टीआई संतोष दूधी ने बताया कि महालक्ष्मी नगर में रहने वाले संदीप की पत्नी से बड़नगर (उज्जैन) निवासी राहुल संघवी ने करीब 75 लाख रुपये कीमत के गहने ठगे थे। पुलिस राहुल की तलाश बीते छह महीने से कर रही थी, हाल ही में जानकारी मिली कि राहुल अपने इंदौर स्थित घर पर आया है, जहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी राहुल ने महिला को 2021 में गहने वापस देने का वादा किया था। लेकिन बाद में अपने भाई के जेल में बंद होने की बात कह कर उसने गहने वापस नहीं किए। वहीं, जब महिला के पति ने नवंबर 2021 में पूजा के लिए जेवर मांगे तो उसने पति को आरोपी के बारे में बताया, पूरी बात सुनकर संदीप के पैरों तले जमीन खिसक गई। वहीं आरोपी राहुल ने जो 40 लाख का चैक महिला को दिया था, जब उसे बैंक में लगाया गया तो पता चला कि पूरा अकांउट खाली है। जिसके बाद धोखाधड़ी होने की बात समझ में आई। मामले में पीड़ित दंपती ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी राहुल के दोस्त रितेश को आरोपी बनाया। पुलिस के बताया कि आरोपी मुंबई और गोवा में जुआं खेलने का शौकीन है। आरोपी की गिफ्तारी के बाद फिलहाल पुलिस उससे रिकवरी करने में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें