फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मूंगफली और सोयाबीन के तेल में मिलावट, पांच हजार लीटर तेल जप्त, ब्रांडेड पैकिंग में बेच रहे थे

Sun, 10 Mar 2024 07:59 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की प्रभावी कार्यवाही, लगभग 8 लाख रुपए कीमत का 5174 लीटर तेल जप्त किया गया। 
 
विज्ञापन
मिलावटी तेल जप्त। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन एवं अपर कलेक्टर गौरव बैनल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा शनिवार रात शहर के पालदा क्षेत्र पर नमूना एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा पालदा स्थित फर्म अथर्व इंटरप्राइजेज का निरीक्षण किया गया। मौके पर मानव उपभोग के विक्रय के लिए रखे तेल को जांच के लिए जप्त किया गया। यहां तेल में मिलावट की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन


यहां सोया स्टार रिफाइंड सोयाबीन तेल, पंखिड़ा ब्रांड मूंगफली तेल नाम से मूंगफली एवं सोयाबीन तेल के पैकिंग का कार्य किया जा रहा था। उक्त तेल की गुणवत्ता में संदेह के आधार पर उक्त दोनों ब्रांड के नमूने लिए गए। साथ ही परिसर में संग्रहित सोयाबीन तेल का लूज नमूना भी जांच के लिए लिया गया एवं संदेह के आधार पर दोनों ब्रांडों के तेल के स्टॉक को जप्त किया गया। जो  लगभग 5174 लीटर है। इसकी अनुमानित कीमत 8 लाख रुपए है। बताया गया कि मौके पर पाई गई अनियमितताओं को लेकर नोटिस जारी किया जा रहा है। 

इसके अतिरिक्त पालदा स्थित एक अन्य फर्म सांवरिया इंडस्ट्रीज से अंगूर ब्रांड सोयाबीन तेल एवं लूज सोयाबीन तेल के कुल दो नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए जप्त किए गए हैं। सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर भेजा जा रहा है, जिनकी रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें