फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: कैलाश विजयवर्गीय को हराने के लिए चुनाव में उतरेंगे आरएसएस के पूर्व प्रचारक

Sun, 08 Oct 2023 08:11 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आरएसएस में इंदौर विभाग के प्रचारक और मध्यप्रदेश के बौद्धिक प्रमुख रहे अभय जैन  कैलाश विजयवर्गीय को चुनौती देने के लिए उतरेंगे। MP Election में भाजपा के लिए इस नई चुनौती ने सबका ध्यान खींच लिया है।
 
विज्ञापन
अभय जैन और कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की सत्ता में अपनी धाक कायम रखने का प्रयास कर रही भाजपा के लिए चुनौतियां कम नहीं हैं। एक ओर जहां केंद्र की टीम ने मप्र में अपने मंझे हुए खिलाड़ियों को मैदान में उतार दिया है वहीं दूसरी ओर इन दिग्गजों के लिए भी जीत की राह आसान नहीं है। विधानसभा चुनाव में जीत के लिए भले ही भाजपा अभी से कितने भी दावे कर ले पर उसके लिए यह राह उतनी आसान नहीं लग रही है। विरोधी पार्टी कांग्रेस के साथ अब आरएसएस के पूर्व प्रचारकों द्वारा बनाई गई जनहित पार्टी भी मैदान में उतर चुकी है। जनहित पार्टी के संस्थापक अभय जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के सामने मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन




हिन्दुत्व पर कांग्रेस को घेर रही भाजपा के लिए बड़ी परेशानी बनेगी पार्टी
हिन्दुत्व के मुद्दे पर लगातार कांग्रेस को घेर रही भाजपा के लिए जनहित पार्टी बड़ी परेशानी बन सकती है। आरएसएस के पूर्व प्रचारकों ने जनहित पार्टी को भविष्य की राजनीति और हिन्दुत्व के मूल्यों के आधार पर ही मूर्त रूप दिया है। अभी भाजपा भी हिन्दुत्व और विकास के नारे को लेकर मैदान में है और जनहित पार्टी भी इन दोनों मुद्दों पर ही राजनीति कर रही है। 



पार्टी ने अनुमति दी तो कैलाश विजयवर्गीय के सामने चुनाव लड़ूंगा
जनहित पार्टी के संस्थापक औऱ इंदौर के पूर्व विभाग प्रचारक अभय जैन ने कहा कि यदि इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक से पार्टी ने चुनाव लड़ने की अनुमति दी तो मैं जरूर वहां से लड़ूंगा। अभी उस क्षेत्र से किसी का नाम तय नहीं हुआ है और यदि बेहतर उम्मीदवार नहीं मिलेगा तो मैं खुद वहां से कैलाश विजयवर्गीय के सामने चुनाव लड़ूंगा। 
विज्ञापन


13 सीटों पर दावेदार तय
अभय जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश में 13 सीटों पर जनहित पार्टी के दावेदार तय हो चुके हैं। हम 25 सीट पर जल्द ही दावेदार तय कर लेंगे। अगले सप्ताह तक अधिकांश दावेदारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। अभय जैन ने कहा कि हम 230 सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। यदि में सही दावेदार मिलेंगे तो हम हर सीट पर उन्हें चुनाव लड़ाएंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें