फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: महिला ने खाया जहर, चार माह की बेटी को भी खिलाया...क्योंकि बेटी होने पर पति मारता था ताने

Thu, 11 Nov 2021 03:15 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एक महिला ने अपनी चार साल की बेटी को जहर खिलाया। फिर खुद भी जहर खाकर जान दे दी।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटी होने से नाराज पति की यातना के चलते एक महिला ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। इतना ही नहीं महिला ने अपनी चार साल की बेटी को भी जहर खिलाया, उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना महू की है। यहां के किशनगंज में सुभाष अपनी पत्नी रजनी के साथ रहता था। दोनों ने प्रेमविवाह किया था। शुरुआत में परिजन राजी नहीं थे लेकिन बाद में राजी हो गए। इसके बाद पति-पत्नी साथ रहने लगे। कुछ माह पहले बेटी का जन्म हुआ। इससे रजनी तो खुश थी लेकिन सुभाष नाराज था। इसके चलते पति पत्नी में विवाद होते थे। विवाद के चलते रजनी ने कुछ दिन पहले जहर खा लिया और चार माह की बच्ची को भी जहर दे दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को यही बताया कि सुभाष बेटा चाहता था लेकिन बेटी हुई तो वह रजनी को ताने मारने लगा। पुलिस का मानना है कि रजनी ने पहले अपनी बेटी को जहर खिलाया और इसके बाद खुद खाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें