फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोजन: ग्लोबल हीलिंग डे का केंद्र बनेगा इंदौर, महामारी मुक्त विश्व के लिए 25 देशों के लोग करेंगे प्रार्थना

Mon, 09 Aug 2021 03:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के आध्यात्मिक गुरू कृष्णा मिश्रा गुरुजी द्वारा अपने अंतराष्ट्रीय अनुयायियों और सभी धर्म-भाषा के साधकों के साथ संयुक्त प्रार्थना के जरिए ग्लोबल हीलिंग डे मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम पूरी तरह से ऑनलाइन होगा।
विज्ञापन
ग्लोबल हीलिंग डे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार 11 अगस्त को छठवां ग्लोबल हीलिंग डे मध्यप्रदेश के इंदौर में मनाया जाएगा। इसमें 25 देश शिरकत करेंगे। इस दौरान सभी धर्म और भाषा के लोग महामारी मुक्त विश्व के लिए प्रार्थना करेंगे। इसमें भारत के अलावा अमेरिका, कनाडा, दुबई, सिंगापुर, मलेशिया, हांगकांग, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, स्वीडन, नॉर्वे, यूनाइटेड किंग्डम, नॉर्वे, नेपाल, श्रीलंका, जर्मनी, स्पेन, स्विट्जरलैंड, केन्या, दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों के लोग हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


इंदौर के आध्यात्मिक गुरू कृष्णा मिश्रा गुरुजी द्वारा अपने अंतराष्ट्रीय अनुयायियों और सभी धर्म-भाषा के साधकों के साथ संयुक्त प्रार्थना के जरिए ग्लोबल हीलिंग डे मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। यह 6वां ग्लोबल हीलिंग डे है। इससे पहले यह उज्जैन, दुबई और मलेशिया में आयोजित हो चुका है। 

इस वर्ष महामारी मुक्त विश्व के लिए संयुक्त प्रार्थना का आयोजन 11 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात 8.30 से 9.30 तक किया जाएगा। जिसमें पूजा, दुआ, अरदास, प्रेयर एक साथ संयुक्त रूप से की जाएगी। इसे महामारी मुक्त विश्व और मानवता के लिए समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें