फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: खराब काली मिर्च को ऑइल पॉलिश से बनाते थे चमकदार, महाराष्ट्र-राजस्थान तक बेचते थे मिलावटी मसाले

Thu, 03 Feb 2022 04:50 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पालदा स्थित फैक्टरी में मिलावटी मसाले तैयार किए जाते थे। काली मिर्च को ऑइल पॉलिश कर चमकदार बनाते थे तो हल्दी पर भी पॉलिश की जाती थी। मिलावटी मसाले मप्र के अलावा महाराष्ट्र-राजस्थान तक बेचे जाते थे। 
विज्ञापन
बोरियों में भरकर रखे गए थे मिलावटी मसाले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्राइम ब्रांच और खाद्य विभाग ने पालदा स्थित फैक्टरी में दबिश दी। यहां प्रतिबंधित खुले मसालों की पैकिंग की जा रही थी। मिलावटी मसालों को महाराष्ट्र, राजस्थान सहित मप्र के दूसरे शहरों में बेचा जाता था। खड़ी हल्दी को पॉलिश कर पीसी हल्दी बनाते थे और खराब हो चुकी काली मिर्च पर ऑइल पॉलिश कर बेचते थे। टीम ने दस लाख रुपये का मिलावटी माल जब्त किया।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि भंवरकुआं क्षेत्र स्थित पालदा में मेसर्स श्री सुखलाल संस ट्रेडर्स फर्म स्थित है। यहां कई समय से अमानक स्तर के मिलावटी एवं खुली हल्दी, काली मिर्च पैकिंग एवं भंडारण कर बेचा जा रहा है। इस पर पुलिस ने खाद्य विभाग को सूचना देकर कार्रवाई की। फर्म के प्रोपरायटर कमल जैन पिता गोकुल चंद्र जैन (55) निवासी सिद्धार्थ नगर आरटीओ रोड इंदौर से पूछताछ की और फर्म का निरीक्षण किया। टीम ने पाया कि वहां खुले खाद्य मसाले खड़ी हल्दी को पॉलिस कर पीसी हल्दी का निर्माण करना एवं खराब व घटिया काली मिर्च को ऑइल पॉलिश कर चमकदार बनाया जाता है। भारी मात्रा में मिलावटी मसाले रखे थे। इनकी कीमत करीब दस लाख रुपये है। खाद्य पदार्थ के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आरोपी  कमल जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें