फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Sex Racket:सरगना से मिले संवेदनशील और फर्जी दस्तावेज, कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए: मिश्रा

Sat, 27 Nov 2021 11:53 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा में इंदौर के चर्चित सेक्स रैकेट के मामले में दावा किया कि अपराधियों से कुछ संवेदनशील और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। उन्होंने कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।  
 
विज्ञापन
नरोत्तम मिश्रा, गृहमंत्री, मध्य प्रदेश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर पुलिस ने गुरुवार को 5000 से ज्यादा लड़कियों की तस्करी करने वाले आरोपियों का जुलूस निकाला। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। इस मामले में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पकड़े गए सेक्स रैकेट गिरोह से अवैध घुसपैठ, देह व्यापार और फर्जी दस्तावेजों के साथ ही संवेदनशील जानकारियां प्राप्त हुई हैं। इस पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अवैध घुसपैठ का पता लगाने के लिए प्रदेश के सभी थानों को अलर्ट भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


इंदौर पुलिस ने दो दिन पहले ही 5000 से अधिक बांग्लादेशी लड़कियों को भारत लाकर खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। यह गिरोह बांग्लादेश से लड़कियों को भारत के अलग-अलग राज्यों में बेचता था। 25,000 से 1 लाख रुपये प्रति लड़की लिए जाते थे। आरोपी विजय दत्त ने इस कारोबार से पिछले 8 महीनों में 80 लाख रुपये की भारी कमाई की थी। आरोपी का आईडीबीआई बैंक खाता पुलिस ने सील कर दिया है। लड़की को बेचने के बाद पहले तीन से चार महीने तक गिरोह परिजनों को 5,000 रुपये भेजते थे। माता-पिता को लगता था कि उनकी बेटी भारत में नौकरी कर रही है। सब ठीक चल रहा है। बाद में पैसे भेजना बंद कर देते हैं।  
 

Koo App

#Indore में पकड़े गए सेक्स रैकेट में देश में अवैध घुसपैठ,देह व्यापार और फर्जी दस्तावेज बनवाने जैसी बेहद संवेदनशील जानकारियां सामने आ रही हैं।      इस मामले में मेंने कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अवैध घुसपैठ का पता लगाने के लिए प्रदेश के सभी थानों को अलर्ट भी किया जा रहा है।

View attached media content

- Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 26 Nov 2021

विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें