फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: पहली मंजिल की बालकनी से गिरी तीन साल की बच्ची, अस्पताल ले जाते रास्ते में हुई मौत

Thu, 17 Mar 2022 05:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में होली के दिन एक परिवार पर गाज गिरी है। तीन साल की बच्ची खेल-खेल में पहली मंजिल की बालकनी से गिर गई और उसकी मौत हो गई। बच्ची बड़ी बहन के साथ खेल रही थी, बालकनी में रैलिंग नहीं लगी थी।
 
विज्ञापन
तीन साल की बच्ची खेल-खेल में पहली मंजिल की बालकनी से गिर गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में तीन साल की बच्ची खेल-खेल में पहली मंजिल की बालकनी से गिर गई और उसकी मौत हो गई। बच्ची बड़ी बहन के साथ खेल रही थी, बालकनी में रैलिंग नहीं लगी थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र के कुशवाह नगर की है। हादसे में जान गवाने वाली बच्ची का नाम डॉली नायक है। बहन चंचल ने बताया कि मां ज्योति नहाने गई थी। इस दौरान हम दोनों बहनें बाहर ही खेल रही थीं। उसका खिलौना उछलकर बालकनी में चला गया था। कमरे से डॉली बालकनी की तरफ भागी। तभी उसका अचानक पैर फिसल गया और वह सिर के बल जमीन पर गिर गई थी। इस वजह से डॉली के सिर की हड्डी में फ्रेक्चर हुआ था। उसका चेहरा एक तरफ से पूरा नीला पड़ गया था। आसपास के लोग उसे उठाकर अस्पताल ले गए। यहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद और स्थिति स्पष्ट होगी। डॉली के पिता जीवन कारीगर हैं और पत्नी ज्योति गृहिणी है। परिवार मूल रूप से उज्जैन का रहने वाला है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें