फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया बस का पहिया, मौके पर हुई मौत, बेटे के साथ जा रही थी सामान खरीदने

Mon, 09 May 2022 05:35 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ स्कूटी से दुकान का सामान खरीदने जा रही थी। रास्ते में सिटी बस ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस का पहिया महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में मृत कनीजा फातिमा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने बेटे के साथ दुकान का सामान लेने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। सिटी बस ने स्कूटी को टक्कर मारी जिससे मां-बेटे नीचे जा गिरी। इसके बाद बस का पहिया महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बेटे को भी गंभीर चोट आई है। महिला के पर्स में रखे रुपये भी गायब थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना खजराना क्षेत्र में नाहरशाह वली दरगाह के समीप हुई। दौलतबाग कॉलोनी निवासी  कनीजा फातिमा  अपने बेटे बेटे मोहम्मद फईम के साथ राजवाड़ा जा रही थी। महिला की कटपीस की दुकन है। वह दुकान के लिए सामान लेने निकली थी। मां-बेटे स्कूटी पर थे। उर्दू गेट के समीप सिटी बस ने स्कूटी को टक्कर मारी और कनीजा नीचे गिर गई। टक्कर के बाद भी बस नहीं रुकी और पहिया कनीजा के सिर से गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटे को भी गंभीर चोट आई जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने सिटी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बस को जब्त कर थाने में खड़ा किया। बताया जा रहा है कि महिला के पर्स में करीब 70-80 हजार रुपये रखे थे। घटनास्थल से सामान सहित कनीजा का शव एमवाय अस्पताल भेजा गया। यहां बाद में परिवार के लोग पहुंचे तो फ्रीजर रूम से कनीजा के पास में मिला पर्स परिवार को लौटा दिया गया। बताया जाता है कि उसमें जो रुपये रखे थे वे गायब थे। इस मामले में परिवार के लोगों ने कनीजा के अंतिम संस्कार के बाद एमवाय के अधिकारियों से मामले में बात कर केस दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें