फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: किन्नरों को दिखाई फिल्म द कश्मीर फाइल्स, कैलाश विजयवर्गीय ने निर्देशक से वीडियो कॉल कर करवाई बात

Mon, 21 Mar 2022 04:48 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में  भाजपा नेताओं ने किन्नर समुदाय के लिए फिल्म दि कश्मीर फाइल्स का विशेष शो आयोजित किया। किन्नरों के साथ भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय व अन्य नेताओं ने फिल्म देखी। फिल्म के बाद इसके निर्देशक से वीडियो कॉल पर बात की। 
विज्ञापन
फिल्म के निर्देशक से वीडियो कॉल पर किन्नरों की बात करवाते विजयवर्गीय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर लोगों में उत्साह है। भाजपा नेता भी लोगों को फिल्म दिखाने ले जा रहे हैं। सोमवार को किन्नर समुदाय के लिए फिल्म का विशेष शो रखा गया। बड़ी संख्या में किन्नर समुदाय के लोग फिल्म देखने पहुंचे। उनके साथ भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय व अन्य नेता भी थे।
विज्ञापन


दरअसल कश्मीर से हिंदू व कश्मीरी पंडितों के पलायन पर द कश्मीर फाइल्स फिल्म बनाई गई है। इसके निर्देशक विवेक अग्निहोत्री  है। बीते कई दिनों से फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर प्रचार किया जा रहा है और इंदौर में भाजपा नेताओं द्वारा लोगों को फिल्म दिखाई जा रही है। इस क्रम में विधायक रमेश मेंदोला और आकाश विजयवर्गीय ने घोषणा की थी कि सोमवार दोपहर ढाई बजे मल्हार मेगा मॉल स्थित सिनेमाघर में फिल्म द कश्मीर फाइल्स का शो रखा गया है। शो में नंदलालपुरा व अन्य क्षेत्रों में रहने वाले किन्नर समुदाय के सदस्य यह फिल्म देखने जाएंगे। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी किन्नरों के साथ ही फिल्म देखेंगे। इसके बाद सभी फिल्म देखने पहुंचे। कैलाश विजयवर्गीय के अलावा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे भी साथ थे। फिल्म खत्म होने के बाद भाजपा महासचिव विजयवर्गीय ने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को वीडियो कॉल किया और किन्नरों से बात करवाई। कहा कि किन्नर समुदाय के लोग आपको आशीर्वाद देना चाहते हैं। किन्नरों ने भी फिल्म की तारीफ कर आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें