फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

indore airport news: 29 मई को हाईअलर्ट पर रहेगा एयरपोर्ट, हवाई क्षेत्र बनेगा नो फ्लाइंग जोन, जानिए आखिर क्यों होगा ऐसा

Sat, 14 May 2022 06:00 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 मई को मप्र के उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। वे विशेष विमान से इंदौर पहुंचेगे। इस दौरान इंदौर एयरपोर्ट हाईअलर्ट पर रहेगा। हवाई क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन बनाया जाएगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। 
विज्ञापन
देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उज्जैन दौरे का असर इंदौर पर भी पड़ेगा। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए 29 मई को इंदौर का देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हाईअलर्ट पर रहेगा। इस दौरान यहां  विजिटर्स पास  की सुविधा बंद रहेगी। यात्रियों के अलावा टर्मिनल में किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 मई को उज्जैन जाएंगे। वे कालिदास संस्कृत अकादमी में होने वाले अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के दो दिवसीय 59वें अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति 29 को विशेष विमान से इंदौर पहुंचेंगे और यहां से उज्जैन जाएंगे। उनके दौरे को देखते हुए इंदौर में भी तैयारियां की जा रही हैं। कहा जा रहा है कि इंदौर एयरपोर्ट पर आकर राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से उज्जैन जाएंगे। जानकारी के अनुसार जब राष्ट्रपति का विमान इंदौर पहुंचेगा तो उस समय अतिरिक्त सुरक्षा बरतते हुए इंदौर हवाई क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन बनाया जाएगा। इस दौरान आने वाली उड़ानों का समय भी बदलेगा। एयरलाइंस से बात कर इनका समय राष्ट्रपति के आने के पहले या बाद में किया जाएगा। हालांकि अब तक राष्ट्रपति के दौरे का अंतिम कार्यक्रम नहीं आया लेकिन संभावित कार्यक्रम के अनुसार तैयारियां की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाती है। एसपीजी भी इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद रहती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें