फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccination in Indore: उत्साह के साथ वैक्सीन लगवाने पहुंचे 15-18 साल के बच्चे, इंदौर में दोपहर तक 14 हजार ने लगवाया टीका

Mon, 03 Jan 2022 05:31 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कोरोना से जंग जीतने के लिए सोमवार से बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ। 15 से 18 वर्ष के किशोरों को वैक्सीन लगाई गई। बच्चों में इसके लिए उत्साह दिखा। हालांकि शुरुआत में थोड़ा डर जरूर लगा, लेकिन बाद में सबकुछ सामान्य रहा।
विज्ञापन
इंदौर में वैक्सीन लगवाती किशोरी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से जंग जीतने के लिए सोमवार से बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ। 15 से 18 वर्ष के किशोरों को वैक्सीन लगाई गई। बच्चों में इसके लिए उत्साह दिखा। हालांकि शुरुआत में थोड़ा डर जरूर लगा, लेकिन बाद में सबकुछ सामान्य रहा। 
विज्ञापन


इंदौर में 289 केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इनमें शहर में 172 और ग्रामीण क्षेत्र में 117 केंद्र हैं। सुबह 9 बजे से केंद्रों पर वैक्सीनेशन शुरू हुआ। हालांकि कुछ केंद्रों पर थोड़ी अव्यवस्था रही और वैक्सीनेशन शुरू होने में विलंब हुआ। बच्चे अपने अभिभावकों के साथ तय समय पर पहुंच चुके थे। किसी ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया था तो कोई ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन के बाद वैक्सीन लगवा रहा था। दोपहर तक इंदौर में करीब 14 हजार किशोरों को वैक्सीन लग चुकी थी। वैक्सीनेशन के बाद बच्चों को करीब आधे घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया। इस दौरान किसी को भी किसी तरह की समस्या नहीं हुई। 

लगाई जा रही कोवैक्सीन

देवास में छात्राओं ने बनाई रंगोली। - फोटो : सोशल मीडिया
छात्र-छात्राओं को कोवैक्सीन लगाई जा रही है। पहले व दूसरे डोज के बीच का समय 28 दिन का है। 28 दिन के बाद छात्र-छात्राओं को दूसरा डोज लगेगा। इधर वैक्सीनेशन को लेकर बच्चों में खासा उत्साह दिखा। हर कोई इसके लिए उत्साहित था। वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचे बच्चों ने कहा भी कि शुरुआत में थोड़ा डर था लेकिन बाद में सबकुछ ठीक रहा। 

उज्जैन में बनाए 318 केंद्र
उज्जैन में भी उत्साह के साथ छात्र-छात्राओं का वैक्सीनेशन शुरू हुआ। आधार नंबर वैरिफिकेशन के बाद टीका लगाया गया। सुबह से दोपहर तक अधिकांश स्कूलों में भीड़ रही। छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ टीका लगवाने पहुंचे। टीका लगवाने के बाद छात्र-छात्राओं को करीब आधे घंटे तक स्कूल में ही रुकवाया। सभी पूरी तरह स्वस्थ थे। किसी में किसी तरह की अस्वस्थता नहीं मिली। उज्जैन जिले के 318 केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इनमें सरकारी और निजी स्कूल शामिल हैं। 
विज्ञापन

विधायक ने पहनाई छात्राओं को माला

देवास में विधायक ने छात्राओं को पहनाई माला। - फोटो : सोशल मीडिया
देवास में वैक्सीनेशन को लेकर अलग ही उत्साह नजर आया। यहां उत्कृष्ट विद्यालय में छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाई और सभी को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। यहां 10वीं के छात्र सार्थक यार्दी ने सबसे पहले वैक्सीन लगवाई। अन्य स्कूलों में भी इंतजाम किए गए। चिमनाबाई स्कूल में छात्राओं की भीड़ लगी। यहां विधायक गायत्रीराजे पवार ने छात्राओं को माला पहनाई और उनका हौसला बढ़ाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें